श्रावण मास व बकरीद को ध्यान में रखते हुए सभी पार्षद वार्डों में लाइट के पॉइंट को प्रकाशवान बनाने का लक्ष्य रखा गया
बक़रीद पर नियमित पेयजल आपूर्ति के अलावा दोपहर 2:00 से 4:00 तक अतिरिक्त पेयजल सप्लाई दी जाएगी

नगर आयुक्त ने बताया इस बार श्रावण मास व बकरीद को ध्यान में रखते हुए सभी पार्षद वार्डों में लाइट के पॉइंट को प्रकाशवान बनाने का लक्ष्य रखा गया है बक़रीद पर नियमित पेयजल आपूर्ति के अलावा दोपहर 2:00 से 4:00 तक अतिरिक्त पेयजल सप्लाई दी जाएगी

महाप्रबंधक(जल) अनवर ख्वाजा इदुल जुहा के अवसर सम्पूर्ण महानगर की पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायेगें और परम्परागत रूप से ईदगाह, जामा मस्जिद, थाना देहली गेट, सब्जी मण्डी, हाथी पुल, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह आदि क्षेत्रों पर पानी के टेंकर खड़े कराने की व्यवस्था करायेंगे व वर्षा की संभावना को देखते हुये धार्मिक स्थलों के आस-पास पम्प सैट की व्यवस्था मय जनरेटर के किया जाना सुनिश्चित करायेगें।

मुख्य अभियंता सुरेश चंद इदुल जुहा के अवसर पर शाहजमाल, जमालपुर, जीवनगढ़ ईदगाह, एवं ऊपकोट जामा मस्जिद, की ओर जाने वाले मार्गों पर यदि कहीं कोई गड्डे आदि हों तो उसको अनिवार्य ठीक कराया जाना सुनिश्चित करेगें। इसके साथ-साथ वर्षा होने पर जल भराव आदि की स्थिति उत्पन्न होने की आंशका को दृष्टिगत रखते हुये निर्माण विभाग स्टोर में एक गैंग मय कर्मचारियों के पर्याप्त मात्रा में बालू आदि के कट्टे भरवाकर रखवाया जाना भी सुनिश्चित करेगें।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार महानगर की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। इदुल जुहा के दिन प्रातः काल सम्पूर्ण महानगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर साफ सफाई की व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित करेगें।
समस्त एसएफआई इदुल जुहाॅ के अवसर पर समस्त खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने वार्ड व तैनाती स्थल की सफाई व्यवस्था के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें और कुर्बानी के अवशेष किसी भी दशा में खुले में न पड़े रहें और कुर्बानी के अवशेषों के प्रतिदिन निस्तारण व उठाये जाने में किसी भी तरह की लापरवाही के लिये सम्बन्धित समस्त खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें
समस्त जोनल अधिकारी(जोन) समस्त जोनल अधिकारी इदुल जुहाॅ हेतु बनाये गये सेक्टर के अतिरिक्त अपने अपने जोन में इदुल जुहाॅ के अवसर पर नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें। सभी जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद, मदरसा व ईदगाह के प्रबंधन समिति, मुल्ला मौलवी व मुतवाली से संपर्क कर कुर्बानी के अवशेषों को हटवाने के लिए व्यवस्थाएं कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
समस्त कलस्टर प्रभारी( पार्षद वार्ड) इदुल जुहाॅ के अवसर पर तीन दिन तक नियमित अपने वार्ड में मुस्तैद रहेगें और कुर्बानी के अवशेषों को निस्तारित कराये जाने के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें उक्त दोनों पर्व पर किसी भी तरह की लापरवाही पार्षद वार्ड में पाये जाने पर सम्बन्धित कलस्टर प्रभारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें।
प्रभारी कंट्रोल रूम:- इदुल जुहा के अवसर पर जामा मस्जिद, जमालपुर ईदगाह तथा शाहजमाल ईदगाह के आस-पास नमाज़ से पूर्व कैटल क्रेचर टीम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़वाया जाना सुनिश्चित करेगें।
प्रभारी वर्कशाॅप मनोज कुमार प्रभात 8 इदुल जुहा के दिन वर्कशाॅप वाहनों को प्रातः 5 बजें कार्य पर निकलने एवं कुर्बानी अवशेषों को उठवाने के मोबाइल वाहन, कॉम्पेक्ट बिन्स मोबाइल टेम्पो परम्परागत पॉइंट पर लगवाएंगे।
डाॅ0राजेश कुमार वर्मा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधि0 इदुल जुहा के अवसर पर नगरीय क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें और खुले में घूमने वाले पशुओं के स्वामियों पर कार्यवाही कराएंगे।
अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादवने बताया कि कुर्बानी के अपशिष्ट को दफ़नाने के लिए दो जगह चिलकोरा व स्लाटर हाउस पर बड़े गड्ढे खुदवाए गए है साथ साथ ही 48 स्थानों पर कुर्बानी अपशिष्ट डालने के लिए 48 कूड़ेदान, 20 ट्रैक्टर ट्राली, 15 मोबाइल ट्रैक्टर, 25 मोबाइल टेम्पो को लगाया गया जो लगातार तीन दिन एरिया में घूमते रहेंगे 15 पेयजल टैंकर भरवाकर रखें गए है। बारिश की संभावना को देखते हुए सभी पम्पिंग स्टेशन एक्टिव रखने अतिरिक्त पंप सेट, वाहन, लेबर, की समुचित व्यवस्था के लिए सभी अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गए है
नगरायुक्त ने बताया बक़रीद की व्यवस्थाओं को अगले तीन दिन में पूरा करने की डेडलाइन निर्धारित की गई है और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को इदुल जुहा के अवसर पर सम्पूर्ण महानगर में की जाने वाली नगर निगम सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाओं के वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया है।
महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम द्वारा दोनों पर्वो पर विशेष व्यवस्थाओं को कराए जाने के लिये सभी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गयी है पब्लिक और पार्षदो के सहयोग से निश्चित रूप से सभी व्यवस्थाएं उत्तम तरीक़े से सम्पन्न होंगी।
उन्होंने कहा आपसी प्यार और सौहार्द के साथ दोनों पर्वो को मनाए अलीगढ़ नगर निगम दोनों पर्वो पर बेहतरीन व्यवस्थाओं को कराने का प्रयास कर रहा है व्यवस्थाओं को कराने में अलीगढ़ नगर निगम का सहयोग करें।



