खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्राम रामपुर में जिलास्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का होगा आयोजन
26 फरवरी गुरूवार को दोपहर 12 बजे से विकास खण्ड गंगीरी के ग्राम रामपुर में किया जाएगा

अलीगढ़ : वित्तीय वर्ष 2025-2026 में विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओ के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलास्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन 26 फरवरी गुरूवार को दोपहर 12 बजे से विकास खण्ड गंगीरी के ग्राम रामपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने एवं उद्योग स्थापित करने के लिए नवयुवक-युवतियों एवं जीरो पावर्टी के अन्तर्गत चिन्हित व्यक्तियो को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने युवक-युवतियों से आव्हान किया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते है।



