क्षत्रिय महासभा ने किया होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन स्वागत समारोह
अलीगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के आह्वान पर जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया

क्षत्रिय महासभा ने किया होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन स्वागत समारोह कार्यक्रम
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू के आह्वान पर जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी के नेतृत्व में होली मिलन एवं नवसंवत्सर आगमन स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिशा निर्देशन प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौहान, आई टी सैल प्रमुख पारस चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेंद्र तोमर का रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दलवीर तोमर और एम एल सी मानवेंद्र सिंह ने श्री राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह के द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दलवीर तोमर ने कहा सभी को एकजुट होना चाहिए। एम एल सी मानवेंद्र सिंह ने कहा शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर राघव ने कहा कि होली पर पारिवारिक कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष किया जाता है। जिला अध्यक्ष नेमसिंह सोलंकी ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के जाने माने कवि कार्यक्रम में आए हैं । सुनहरी लाल तुरंत और सबरस मुरसानी के हास्य कविताओं पर श्रोतागण खूब हंसे। नरसिंह पाल सिंह,डॉ रक्ष पाल सिंह, प्रदेश महासचिव अर्जुन तोमर, प्रदेश सचिव संदीप तोमर, सुनीता चौहान, मण्डल अध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, जिला अध्यक्ष वीरांगना पूजा सेंगर, महानगर अध्यक्ष रंजीत तोमर, भाकियू अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर,महानगर अध्यक्ष वीरांगना मधु रानी जादौन, दुर्गेश सोलंकी,संदीप राघव , गरिमा राघव, मनीष तोमर, सुनीता राठौर, कुसुम चौहान,महेश कुमार,वीरेश राघव, भारती जी, ज्योति,विभा चौहान,बबली, जया सिंह, ममता राघव,कामिनी तोमर, सोमेंद्र पुंढीर,पप्पू सिंह, अजय तोमर, गजेंद्र राघव,राजा भैया, पिंकी राघव, कन्हैया तोमर प्रधान, निधि तोमर, ब्रजेश्वरी सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



