अलीगढ़

संपत्ति कर जमा करने के लिए अंतिम मौका- नगर आयुक्त ने जनता की सहूलियत को देखते हुए लिया निर्णय

-साप्ताहिक अवकाश एवं 25 नवंबर 2025 गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस को खुलेगा नगर निगम कैश काउंटर

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संपत्ति कर जमा करने के लिए साप्ताहिक अवकाश रविवार एवं गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस मंगलवार को भी नगर निगम हाउस टैक्स काउंटर को खोले रखने के आदेश जारी किए हैं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया वर्तमान (वित्तीय वर्ष-2025-26) में सम्पत्ति कर जमा करने के लिए साप्ताहिक अवकाश रविवार एवं गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस मंगलवार को समान्य दिवस के भाँति सम्पत्ति कर विभाग एवं कैश काउन्टर खुला रहेगा। कर विभाग से सम्बन्धित समस्त कर्मचारी समय से उपस्थित रहेंगे। कर निरीक्षक / कर एकत्रक अपने-अपने क्षेत्र में E-POS मशीन से वसूली करते हुए 3.00 बजे तक खजाने में धनराशि जमा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे, जिससे कोई भी करदाता वंचित न रहें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!