अलीगढ़

अटल आवासीय विद्यालय में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 15 फरवरी

प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को

अलीगढ़ : उपश्रम आयुक्त मोहम्मद नदीम ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से तिथि को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा अब 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से की जा रही हैं, ताकि पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।उपश्रम आयुक्त ने पात्र श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं। अटल आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवासीय सुविधा एवं समग्र विकास का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे श्रमिक वर्ग के बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी संबंधित कार्यालय अथवा अधिकृत माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!