अलीगढ़

निःशुल्क 15 दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

झम्मन लाल धर्मशाला से लगा शिविर

पतंजलि योग समिति द्वारा निःशुल्क 15 दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ बुधवार सुबह 6 बजे, झम्मन लाल धर्मशाला, सासनी गेट में विभाग प्रचारक गोविंद कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, डॉ एपी सिंह चंद्रवंशी, सत्यवीर सिंह, हरिओम सूर्यवंशी, दीपेंद्र सिंह द्वारा भारत माता के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
प्रयागराज प्रमुख चिकित्सक डॉ एपी सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि इस शिविर में बिना दवा के एक्यूप्रेशर चिकित्सा द्वारा विभिन्न असाध्य रोगों का इलाज किया जाएगा ।
यह शिविर 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा सुबह 6 बजे से 7.30 तक और सायं को 6 बजे से 7.30 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी । प्रयागराज एक्यूप्रेशर संस्थान द्वारा डायबिटिक, मोटापा, दमा, किडनी, स्पॉन्डिलाइटिस आदि बीमारियों का इलाज निःशुल्क भी किया जाएगा ।
संचालन पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर योग शिविर संयोजक भूपेन्द्र सिंह लोधी, व्यवस्था प्रमुख हरिओम यादव, मुख्य योग गुरु डॉ वीरेश कुमार आर्य, राकेश शर्मा

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!