हर हाल में होगा व्यापारिक समस्याओं का समाधान लोकेश अग्रवाल
उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र पंजी.अलीगढ़ के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उदघाटन समारोह

हर हाल में होगा व्यापारिक समस्याओं का समाधान लोकेश अग्रवाल
नवनिर्मित कार्यालय से व्यापारियों को मिलेगी वड़ी राहत ……… उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र पंजी.अलीगढ़ के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उदघाटन समारोह लक्ष्मनपुरम कालौनी नगला मसानी में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल व महापौर श्री प्रशांत सिंहल के कर कमलों द्वारा फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर किया गया। इसके वाद कार्यालय में हुई सभा में उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों के लिऐ शहर के मध्य में नवीन कार्यालय खुलने से व्यापारिक समस्याओं को ओर अधिक तेजी के साथ निपटायें जाने में सहयोग मिलेगा अलीगढ़ में सभी सुविधाओं सहित यह पहला व्यापार मंडल का कार्यालय होगा जिसमें 100 व्यापारी एक साथ बैठकर व्यापारी समस्याओं पर बैठक कर सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने अलीगढ़ टीम को बधाई देते हुए कहा कि अलीगढ़ का यह सर्वश्रेष्ठ कार्यालय अन्य जनपदों के लिए प्रेरणादायक होगा किसी की संगठन की मजबूती की रीढ़ उसका कार्यालय ही होता है क्योंकि सारी व्यवस्थाएं कार्यालय से संचालित होती है।
उन्होंने कहा कि 15 जून को अलीगढ़ के जुपीटर लॉज में विशाल व्यापारी महाघोष एवं प्रदेश पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह होना है। जिसमे सम्पूर्ण प्रदेश से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
महापौर प्रशांत सिंहल ने कहा कि जिस रफ्तार से यह व्यापार मंडल कार्य कर रहा है उससे लगता है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होना अव दूर नही रह गया है। व्यापारियों के लिए विशाल व्यापारी कार्यालय वनाना एवं हर स्तर पर व्यापारी समस्याओं के प्रति जागरूक रहकर कार्य करना प्रशंसनीय है।
महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि नवनिर्मित कार्यालय प्रतिदिन शायं 6 से 8 वजे तक व्यापारिक समस्याओं के समाधान के खुला रहेगा जिस किसी व्यापारी को किसी भी विभाग से परेशानी है तो वह आकर लिखित में दे सकता है उसकी समस्या संबंधित अधिकारियों से मिलकर अवश्य दूर कराई जाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि वह दिन दूर नही जव अलीगढ़ का व्यापारी एक वेनर तले एकजुट होकर अपनी लड़ाई मजवूतीके साथ लड़ेगा अब व्यापारी किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सर्राफ,प्रदेश वरिष्ठ मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री संजीव अग्रवाल ने कहा कि वह हर संभव सहयोग करके नवीन कार्यालय को ओर अधिक सुविधाजनक करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अरुन गोयल प्रदेश वरिष्ठ मंत्री उद्योग मंच, शर्मिला वार्ष्णेय महिला प्रदेश मंत्री, जिला महामंत्री राकेश लीडर, अनिल वसंल, कोषाध्यक्ष सुमित एडमिन, मुनेश पाल सिंह, यश कुमार वावा,महानगर महामंत्री कौशल सिंह, अमित सारस्वत युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वाष्णेय,युवा महानगर अध्यक्ष कमल गुप्ता वावा, महिला महानगर अध्यक्ष रंजना वार्ष्णेय,छवि चौहान, दीक्षा भटनागर, कुसुम लता, अंजू वाला, रवीन्द्र जोशी, वीरेंद्र गुप्ता, आमोद महाशह, चौधरी वीरेंद्र सिंह प्रदीप वर्मा, लकी वार्ष्णेय, सुमित वाष्र्णेय,कुलदीप सिंह टीटू, विनोद माहौर पार्षद, चौधरी दीपक सिंह पार्षद, राकेश सिंह पार्षद, योगेश वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश वाष्र्णेय,सचिन सागर, राहुल अग्रवाल, राहुल मित्तल,अजय शर्मा, विशाल शर्मा, कृष्ण कुमार गोयल,फैसल खान,आशू खान, नितिन कुमार, खैर, राजीव मित्तल, ललित कुमार,दुर्गेश वाष्र्णेय,कपिल गुप्ता अतरौली, लोकेश, गोपाल राजपूत, रामपाल, रंजीत, शेर सिंह,पवन तौमर, मनीष नीलगिरी,राहुल वार्ष्णेय आदि सैकड़ों की तादाद में व्यापारी उपस्थित थे।
द्वारा – प्रदीप गंगा जिलाध्यक्ष