कासगंज

क्षमावाणी महोत्सव पर रथ पर सबार होकर निकले भगवान महावीर

क्षमावाणी महोत्सव पर रथ पर सबार होकर निकले भगवान महावीर
बिलराम कस्बे जिला कासगंज के श्री 1008 श्री पद्मचंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर गुरुवार को क्षमावाणी महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। नित्य नियम, पूजन, अभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर को जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व के समापन पर क्षमावाणी महापर्व रथयात्रा का आयोजन किया गया।

मंदिर में रथयात्रा महोत्सव के मुख्य पात्रों का चयन किया गया। सौधर्म इंद्र गौरव जैन ,राजीव जैन ,सारथी अमन जैन,उदयवीर जैन , खजांची अशोक कुमार जैन ,ऋषभ जैन ।भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीजी को रथ पर विराजमान किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ राजीव जैन प्रदेश महामंत्री मुनेश जैन प्रदेश संयोजक श्री दिगम्बर जैन महासमिति उत्तर प्रदेश ने जैन ध्वज फहराकर किया। बैंड बाजों के साथ भक्ति पूर्वक नृत्य करते करते हुए। जगह जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया।रथयात्रा मुख्य बाजार,जी.टी रोड होते हुए विभिन्न मार्गों से होकर वापस जैन मंदिर पहुंची। इसके पश्चात भगवान श्रीजी का अभिषेक किया गया और जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर क्षमा याचना की और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। कार्यक्रम उपरांत सामूहिक भोजन का सभी ने लुफ्त उठाया। इस मौके पर शिवम् जैन ,गौरव जैन ,मयंक जैन ,सौरभ जैन पांड्या,उमेश जैन ,इंद्र कुमार जैन , आशू जैन ,आदित्य जैन ,प्रकाश जैन, सीनेश जैन एवं बिलराम,कासगंज,अलीगढ़ जैन समाज के पुरुष महिला बच्चे उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!