अलीगढ़

दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मनमोहक पालने में झूले भगवान महावीर

भगवान महावीर के बाल रूप को पालने में झुलाया गया

दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मनमोहक पालने में झूले भगवान महावीर
मंगलवार को खिरनी गेट पर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शाम को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत ( बड़ा मंदिर) में पालना महोत्सव ,आरती ,भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भगवान महावीर के बाल रूप को पालने में झुलाया गया है। महाराजा सिद्धार्थ के दरबार में महावीर झूले पलना जरा होले झोंटा दीजियो.. बाजे कुंडलपुर में बधाई गीत पर नृत्य कर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर को पालना झुलाया गया और भगवान महावीर के जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा सुंदर सामूहिक भक्ति नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन नीना जैन ने किया। कार्यक्रम के प्रायोजक अरुण कुमार जैन सुनीता जैन ,प्रदीप जैन सुषमा जैन पी.पी.प्रोडक्ट परिवार रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति की अध्यक्ष रजनी जैन,मंत्री नीरजा जैन,कोषाध्यक्ष मधु जैन, प्रिया जैन पावना ग्रुप,स्तुति जैन,आशा जैन पाटनी,नीरू जैन पाटनी,अलका जैन,शैली जैन,सरिता जैन गढ़ी,रचना जैन,अरुणा जैन बाटा,एकता जैन,नीता जैन,मीनू जैन,मोना जैन,गरिमा जैन,ऋतु जैन,अंजना जैन,रेशु जैन पांड्या,रोजी जैन पाटनी एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन ,मंत्री विजय कुमार जैन पारस,कोषाध्यक्ष अंकित जैन,राजीव जैन,सुरजीत जैन,मुकेश जैन,राजीव जैन पाटनी,अतुल जैन,मनोज जैन,सुनील जैन,अभिषेक जैन,मयंक जैन,भारत जैन पाटनी एवं समाज के महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!