अलीगढ़
सौभाग्य से मिलता है कन्यादान का अवसर
बेटी के लिए 11 हजार रुपए, 11 साड़ियां, 11 उपहार, बर्तन, दूल्हे के लिए सूट और खाद्य सामग्री प्रीतिभोज हेतु बिटिया के परिवार को कन्यादान हेतु दी गई

न्यू रोटी बैंक संस्था सदैव ही समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करती रही है और इसी श्रृंखला में आज दूसरा कन्यादान गांव गढ़मई में किया। संस्थापक नेमसिंह सोलंकी ने बताया कि गांव गढ़मई में यह दूसरा कन्यादान है। इसमें बेटी के लिए 11 हजार रुपए, 11 साड़ियां, 11 उपहार, बर्तन, दूल्हे के लिए सूट और खाद्य सामग्री प्रीतिभोज हेतु बिटिया के परिवार को कन्यादान हेतु दी गई और बिटिया को सभी ने आशीर्वाद दिया। दुर्गेश सोलंकी, अनुपम शर्मा, ममता सिंह, मधु रानी जादौन, पूनम तोमर चौहान, भारती गौतम, हिमानी वार्ष्णेय, सुगंधि वार्ष्णेय, प्रीति गुप्ता, मीनाक्षी वार्ष्णेय, आशा गुप्ता, ज्योति शर्मा,बबली शर्मा,नीतू चौहान,धीरज सिंह, शरद चौहान, धर्मवीर राघव, बंटी ठाकुर,, सुधीर कुमार, जितेंद्र चाहर, अर्चना वार्ष्णेय आदि का विशेष योगदान रहा।



