अलीगढ़

माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण, बृज में सबसे बड़ा प्रकल्प

सिंगारपुर स्थित केशव सेवा धाम परिसर में सोमवार को माधव सम्मेलन केंद्र का भव्य लोकार्पण हुआ

मथुरा रोड पर सिंगारपुर स्थित केशव सेवा धाम परिसर में सोमवार को माधव सम्मेलन केंद्र का भव्य लोकार्पण हुआ। सुप्रसिद्ध कथा वाचक और प्रखर वक्ता देवकी नन्दन ठाकुर और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण किया और कहा यह भवन त्याग और समर्पण का परिचायक है। इसमें स्वयंसेवकों का त्याग और समर्पण छिपा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच पर आते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रंग में रंगे हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं हरिगढ़ कहूंगा क्योंकि मैं स्वयंसेवक हूं। आगे उम्मीद भी जताई कि ये हरिगढ़ होगा। उन्होंने माधव सम्मेलन केंद्र के निर्माण की तारीफ की। कहा, यह भवन बहुत अच्छा है। आगे यह और अच्छा बनेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा के हर क्षेत्र में व्याप्त है। संघ शिक्षा, स्वास्थ्य संस्कृति समेत तमाम क्षेत्रों में काम कर रहा है। आज संघ शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एक समय ऐसा लगता था कि बड़े-बड़े नारे लगाने से कैसे काम होगा? कोई यदि मुद्दा तय कर लिया जाए तो कैसे सफल होगा? ये सारे काम मुश्किल लगते थे।


मगर, अब जब कार्य सफल हो रहा है तो अच्छा लग रहा है। मैं भी स्वयंसेवक हूं। पीएम मोदी आरएसएस के मुख्यालय गए तो हम सभी ने देखा। सभी की निगाहें उधर ही थीं। जब उन्होंने परम पूज्य सर संघचालक कह कर संबोधित किया तो हर कोई गदगद था कि देश के पीएम कैसे आदर के साथ संबोधित कर रहे हैं। सभी को महसूस हुआ आरएसएस इतना विशाल वट वृक्ष है।
हम सभी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए करीब 500 वर्ष की लंबी लड़ाई लड़ी। मंदिर निर्माण कार्य मुश्किल लग रहा था। मगर मंदिर तब बना जब आरएसएस का एक स्वयंसेवक पीएम बना। जम्मू कश्मीर में 370 और 35a की धारा ऐसी थी लगता था कि समाप्त नहीं होगी। मगर वो भी हटी।अब जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर में भी भगवा लहराएगा। वक्फ बोर्ड बिल पारित होने के बाद पूरे देश में स्वागत हो रहा है। इसमें सांसद सतीश गौतम और सांसद अनूप वाल्मीकि ने भी मतदान किया उन्हें बहुत बहुत बधाई। राम मंदिर राष्ट्र मंदिर है। इसका भी कुछ लोगों ने विरोध किया था। केशव प्रसाद मौर्य ने वर्तमान में संस्कारों में आ रही कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, समाज में संस्कारों पर बल देने की जरूरत है। हमारा संगठन बहुत गहराई तक पहुंचा मगर जो संस्कार सरस्वती विद्या मंदिर और शिशु मंदिर में मिलते हैं वो और कहीं नहीं मिलते है। आने वाले समय में तमाम कार्य होगा। मौर्य ने कहा, हमें अभी और कार्य पूर्ण करने हैं। हमें लगता है देश के पीएम मोदी और योगी ने बहुत कार्य किया है। मगर, आगे भी करेंगें। महाकुंभ में जो महासागर उमड़ा था वह भारत की शक्ति थी।आज गरीब कल्याण, आत्म निर्भर भारत, कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त भी रखने की जरूरत है। आज सांस्कृतिक चेतना जागृत हो रही है। नए साल में लोग गोवा जाते हैं तो राम मंदिर में भी खूब भीड़ होती हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माधव सम्मेलन केंद्र जैसे भवन के लिए हमें सहयोग करना चाहिए। इस तरह के प्रोजेक्ट प्रदेश में हरिगढ़ गोरखपुर, लखीमपुर खीरी समेत पांच स्थानों पर बने हैं। इसमें सहयोग करना चाहिए। मंच पर प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रमाशंकर जी, केशव सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण, विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद वार्ष्णेय लिबर्टी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रमणि पाठक, सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के अध्यक्ष संदीप मौजूद थे। डाक्टर राजीव वार्ष्णेय ने प्रस्तावना पढ़ी।
संचालन प्रधानाचार्य कुमुदेश, अवध प्रकाश बघेल, अनुपमा अग्रवाल ने किया। समारोह में विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग संचालक राजकुमार सिंह, विभाग सह संघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघचालक अजय सराफ, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह रतन मित्र, डॉक्टर सुनील चौहान, पंकज कुमार, सुभाष लिटिल, सीए अनिल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। केशव सेवा धाम की सेवा देख रहे वरिष्ठ प्रचारक कालीचरण और मनवीर सिंह ने व्यवस्थाएं संभाली।
सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी डाक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, इगलास राजकुमार सहयोगी और खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल लाला, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य राम सखी कठेरिया, भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर श्यौराज सिंह, अनीता जैन, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर राजीव अग्रवाल, ठाकुर गोपाल सिंह, विवेक सारस्वत, पुष्पेंद्र पचौरी, कृष्णा गुप्ता, पीयूष दत्त शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, सुनील गुप्ता, वैभव गौतम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता आदि मौजूद थे। प्रचार विभाग से भूपेंद्र शर्मा, राज नारायण सिंह, दलवीर सिंह, सुधीर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, चेतन वार्ष्णेय, राष्ट्र सेविका समिति,हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, संस्कृत भारती, संस्कार भारती, क्रीड़ा भारती, रोजगार भारती आदि संगठन के भी कार्यकर्ता मौजूद थे।एएमयू में मंदिर बनवाओ फ्री में करेंगे कथा : देवकीनंदन ठाकुर

प्रसिद्ध कथा वाचक और सनातन के प्रखर वक्ता देवकी नन्दन ठाकुर सोमवार को मथुरा रोड पर सिंगारपुर स्थित केशव सेवा धाम में हिंदुत्व के रंग में रंगे दिखाई दिए। माधव सम्मेलन केंद्र के लोकार्पण के बाद वह हिंदुत्व पर हमला करने वालों के खिलाफ जमकर गरजे।
उन्होंने जय श्रीराम का जयघोष किया। कहा, ऐसा जयघोष करो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ ही साथ लाहौर तक आवाज जाए। उन्होंने मंच पर आसीन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए कहा कि इनका पहला परिचय आरएसएस है। संघ की तपस्या केशव प्रसाद मौर्य के रूप में दिखाई देती है। संघ एक कल्प वृक्ष है जो अपने फलों से दूसरों को लाभ देता है। संघ छाया और फल देने का काम करता है। संघ ऐसा कल्प वृक्ष है जिसमें देशहित की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। संघ ने दो दो पीएम दिए। ये स्व. अटल बिहारी बाजपेई और नरेंद्र मोदी हैं। मोदी जी जिस पावर का उपयोग कर रहे हैं आज नहीं कल हमारा भारत विश्व गुरु बनकर रहेगा। संघ हर क्षेत्र में सेवा कार्य करता है। यह परमार्थ है। रामायण में कहा है कि जिसमें परमार्थ की भावना है उसका निश्चित रूप से सारा कार्य सफल होता है। संघ के प्रचारक और स्वयंसेवकों में देखिए परमार्थ कूट कूट कर भरा हुआ है।
इनमें कोई स्वार्थ नजर नहीं होता। संघ वंदनीय है। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि नार्थ ईस्ट भारत से अलग हो रहा था। मगर संघ ने नार्थ ईस्ट के लिए सेवा कार्य किया, जिससे उसे बचाया जा सका। हमारा काम जगाना है, हम जगाने आए हैं, आप सभी जगे। आज हमारे देश की जो स्थिति है 15 साल बाद क्या हम इस की सभा कर पाएंगे। वक्फ बोर्ड बिल पारित होने पर बहुत बहुत बधाई, जो कुछ करना है आज ही करो। कल के लिए मत टालो। आज ही करना है। इसलिए अपने आपको मजबूत करो। रावण ने भी कल के लिए तमाम चीजें टाली इसलिए मृत्यु को प्राप्त हुआ। इसलिए कल के लिए कुछ मत टालो। आज की पीढ़ी नहीं जागी तो हमें आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी। बंगाल में राम नवमी पर
पत्थर पड़े तुम्हारे पर नहीं पड़े, इसलिए तुम बैठे हो। इसलिए चेत जाओ। वरना परिणाम खतरनाक होगा। देवकी नन्दन ठाकुर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली जा रहे हैं, एएमयू में चार पांच मस्जिद है। इसलिए दिल्ली जाते समय ध्यान रखें संवैधानिक तौर पर एएमयू में एक मंदिर भी होना चाहिए।
यदि एएमयू में मंदिर बन जाता है तो कथा फ्री में करेंगे। इस पर लोगों ने जमकर जयघोष किया।
हम लोग हिंदू संस्कृति से भटक रहे हैं। यदि आज संघ नहीं होता तो क्या राष्ट्र होता। सभी जन प्रतिनिधि शिखा रखिए, तिलक लगाइए। अपने बच्चों को भी बताएं। आज स्थिति हो रही है कि कहीं कोई पति ड्रम में है तो कोई पत्नी की हत्या कर रहा है। ऐसा इसलिए है कि हम अपने धर्म…

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!