अलीगढ़

विचाराधीन बन्दी पान सिंह की मृत्यु प्रकरण में मजिस्ट्रियल जाँच प्रारम्भ

एसीएम दिग्विजय सिंह को 28 फरवरी तक दें साक्ष्य

अलीगढ़ :अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय दिग्विजय सिंह द्वारा बताया गया है कि विचाराधीन बन्दी पान सिंह पुत्र लाखन सिंह, निवासी बसन्तपुर डाडा, थाना रजपुरा, जिला सम्भल, उम्र लगभग 56 वर्ष की जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में उपचार के दौरान 29 जनवरी 2026 को 1ः20 बजे हुई मृत्यु के सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए गए हैं।जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जाँच के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को नामित किया गया है। एसीएम दिग्विजय सिंह ने जाँच प्रक्रिया के तहत समस्त संबंधित व्यक्तियों एवं आमजन से अपील की है कि वे 28 फरवरी 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कलैक्ट्रेट नई बिल्डिंग, कक्ष संख्या 40 में उपस्थित होकर अपना बयान अथवा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी पक्ष को अपना कथन प्रस्तुत करने हेतु अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!