अचल सरोवर के रखरखाव की कवायद ने पकड़ी रफ्तार
नगर निगम ने 10 वर्षों के रखरखाव के लिए मांगे प्रस्ताव, जल्द बनेगा पिकनिक स्पॉट

शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान अचल सरोवर को अब एक आकर्षक पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में तेज़ी से कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अचल सरोवर के 10 वर्षों के वार्षिक रखरखाव हेतु ई-निविदा प्रणाली के अंतर्गत प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एजेंसियाँ 14 अगस्त 2025 तक अपने तकनीकी व वित्तीय प्रस्ताव ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगी।अचल सरोवर का इतिहासगौरतलब है कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लगभग ₹29 करोड़ की लागत से अचल सरोवर का समग्र पुनर्विकास किया गया था। निर्माण पूर्ण होने के उपरांत अचल सरोवर को स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया है।नगर आयुक्त का पहला निरीक्षण19 मई 2025 को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा अचल सरोवर का प्रथम निरीक्षण किया गया था, जिसमें उन्होंने इस स्थल को नगर की धरोहर बताते हुए इसे प्राथमिकता पर एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किए जाने का निर्णय लिया था। अब उस निर्णय को जमीनी रूप देने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।नगर आयुक्त का बयानअचल सरोवर अलीगढ़ की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। इसे संरक्षित और स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम ने तय किया है कि इसे 10 वर्षों के वार्षिक रखरखाव अनुबंध पर किसी अनुभवी एजेंसी को सौंपा जाएगा, जो इस स्थल की नियमित साफ-सफाई, नोका विहार जल प्रबंधन, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था आदि का संपूर्ण ध्यान रखेगी।ई निविदाई-निविदा प्रणाली के माध्यम से हम ऐसी उच्च कोटि की एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित कर रहे हैं जो इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा को बनाए रखते हुए इसे एक आदर्श सार्वजनिक स्थल में परिवर्तित कर सकें। अनुबंध 10 वर्षों के लिए होगा, जिसे आपसी सहमति से 5 वर्षों के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।महापौर का बयान महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अचल सरोवर के वार्षिक रखरखाव का निर्णय बेहद सराहनीय निर्णय है। नगर निगम द्वारा की गई यह पहल न केवल अचल सरोवर की लंबे समय देखरेख को सुनिश्चित करेगी, बल्कि यह स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर पिकनिक स्थल के रूप में विकसित होगा जहाँ वे परिवार संग समय बिता सकेंगे।