सुंदरकांड पाठ नित्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है ममता सिंह
सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की । ममता सिंह ने कहा सुंदरकांड पाठ नित्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है

सुंदरकांड पाठ नित्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है ममता सिंह
महिला शक्ति ग्रुप अलीगढ़ ने ममता सिंह के मार्गदर्शन और प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में पला रोड स्थित बैंक कॉलोनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। प्रभा चौहान और ममता गुप्ता ने बहुत ही सुंदर रूप से ढोलक के साथ सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की । ममता सिंह ने कहा सुंदरकांड पाठ नित्य करने से आत्मविश्वास बढ़ता है एवं बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है, इसलिए सुंदरकांड पाठ करते रहना चाहिए। सुगंधि वार्ष्णेय ने कहा कि अब प्रत्येक माह सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। भारती गौतम ने कहा सनातन संस्कृति को बढ़ाना है। मधुरानी जादौन ने कहा हम सभी को अपने बच्चों को भी अपनी सनातन संस्कृति से अवगत कराना है। पूजा सेंगर ने कहा सुंदर कांड पाठ को हमें हर महीने कराकर सनातन संस्कृति को बढ़ाना है। ममता गुप्ता ने राम माला 108 बार बहुत ही सुंदर रूप से करवाई। प्रीति गुप्ता एवं प्रभा चौहान ने सभी को प्रसाद वितरण किया और आभार व्यक्त किया। बबली, पूनम चौहान, मिनी रानी, लता राघव, गरिमा राघव, रेणु पाठक, रेखा अग्रवाल, सुषमा, आशी, ऋद्धि, मीरा वार्ष्णेय,लता वार्ष्णेय उपस्थित रहीं।



