लाइफस्टाइल
सरसों के तेल में इस 1 चीज को मिलाकर जोड़ों की करें मालिश
सारा दर्द हो जाएगा एक झटके में छूमंतर


आप अगर सरसों के तेल में कपूर मिलाकर घुटनों को मालिश देते हैं तो फिर गठिया रोग में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी. इससे हाथ पैर में होने वाली सूजन भी कम होती है. वहीं, आप इसको सर्दी जुकाम से राहत पाने में भी इस्तेमाल में ला सकते हैं. बस आपको इसे सीने में और नाक में मालिश कर लेना है. इससे छाती के कंजेशन में भी आराम मिलेगा.यह कमर और पीठ दर्द में भी राहत पहुंचा सकता है. क्योंकि इसनें इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह शरीर के ब्लड फ्लो को बेहतर करता है. इससे मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी कम होता है.यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. आंख की रोशनी तेज करने में भी यह तेल बहुत काम आता है. आपको रोजाना सोने से पहले तलवों की मालिश करना है. इससे कमजोर आंख की रोशनी तेज होती है. अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.