अलीगढ़

मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर जी के 300वें जन्मदिवस के अवसर आज उन्हें काफी श्रद्धापूर्वक याद किया गया

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल ने एक वाहन रैली चुहरपुर आई०टी०आई रोड निकाली

माता अहिल्याबाई होलकर जी के 300वें जन्मदिवस के अवसर  उन्हें काफी श्रद्धापूर्वक याद किया गया I इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल ने एक वाहन रैली चुहरपुर आई०टी०आई रोड निकाली I

रैली आरम्भ होने से पहले मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक के पहुँचने पर आनंद बघेल व् उनके साथियों ने उनका पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया उसके बाद विवेक बंसल ने महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उनकी स्तुति की इसके बाद उन्होंने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया I इसके उपरान्त विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ सासनी गेट स्थित अहिल्याबाई होलकर चौक पहुंचे और वहां केशव देव बघेल व् पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ़ अब्बासी ने अपने साथियों के साथ विवेक बंसल का ज़ोरदार स्वागत किया इसके बाद विवेक बंसल ने माता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर अपने सहयोगियों के साथ माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर त्याग एवं वीरता की प्रतिमूर्ती थीं वे देश के गौरवशाली इतिहास के सुनहरे पन्ने पर अंकित हैं उनकी वीरता व नारी उत्थान के लिये किये गये कार्यों को लेकर उन्हें सदैव याद किया जायेगा I इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, अजय बघेल, रामवीर सिंह बघेल एड, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष संजय यादव, हरिओम धनगर, रामवीर सिंह, शाहिद खान, राजेश बघेल, प्रदीप रावत, अविनाश चौहान, अमन बघेल, सुमित कुमार कालू, सिंह, आदि थे I

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!