अलीगढ़

अलीगढ़ के बन्नादेवी में आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल के बाहर 17 मई शाम एमबीबीएस छात्रा व अधिवक्ता में जमकर मारपीट

छात्रा ने पहले जूते हाथ में लेकर हमला किया। बचाव में अधिवक्ता ने भी मारपीट की

अलीगढ़ के बन्नादेवी में आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल के बाहर 17 मई शाम एमबीबीएस छात्रा व अधिवक्ता में जमकर मारपीट हो गई। छात्रा ने पहले जूते हाथ में लेकर हमला किया। बचाव में अधिवक्ता ने भी मारपीट की। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैबन्नादेवी की रहने वाली एक युवती एम्स से एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा है। किसी प्रकरण में उसका एक मुकदमा अदालत में लंबित है। इसी मुकदमे में मदद के नाम पर उसकी अधिवक्ता से मुलाकात हुई।

 

बातों में लगाकर उसने छात्रा का शोषण शुरू कर दिया। वह उसे कभी न कभी किसी न किसी बहाने होटल बुलाने लगा।17 मई को भी उसने इसी तरह बातचीत के बहाने बुलाया। उसके आने में कुछ देरी हुई तो आरोप है कि अधिवक्ता ने गाली दे दी। इसी बात पर विवाद होते ही होटल के बाहर युवती व अधिवक्ता में मारपीट हो गई। विवाद तब बढ़ा, जब युवती ने पहले अधिवक्ता को चप्पल मार दी। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार दोनों को थाने लेकर आया गया है। तहरीर देने की बात कही गई है। अभी दोनों में बात चल रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों से मुताबिक अधिवक्ता का नाम ललित पुंडीर बताया जा रहा है

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!