अलीगढ़

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण न होने से व्यक्ति न्यायालय की शरण में जा सकता है, प्राथमिकता से लोक अदालत में कराएं निस्तारण

अलीगढ़  : जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य, आपूर्ति, शिक्षा, राजस्व सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी अधिकारियों से लोक अदालत को जन-जागरूकता अभियान के रूप में लेने और अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि ऐसी शिकायतें जिनका निस्तारण न होने से व्यक्ति न्यायालय की शरण में जा सकता है उनका निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से जनसामान्य को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाया जाता है। यह न केवल न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाता है बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत करता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्हित वादों को लोक अदालत में निस्तारण के लिए तत्परता से तैयार किया जाए और आमजन को इसकी व्यापक जानकारी दी जाए।एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार ने बैठक में लोक अदालत की रूपरेखा एवं अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से प्राप्त वादों की स्थिति और निस्तारण की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में 78000 वादों का निस्तारण कराया गया था। 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों द्वारा समेकित रूप से 01 लाख 05 हजार से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाना प्रस्तावित है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!