राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी का संदेश
शत-प्रतिशत मतदान से ही मजबूत होगा लोकतंत्र

-संजीव रंजन, डीएम
अलीगढ़: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने जिले के समस्त मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना न केवल अधिकार बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आत्मा हैं और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से हाल ही में सम्पन्न विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य किया गया।उन्होंने बताया कि इस अभियान के परिणामस्वरूप लगभग पांच लाख ऐसे नाम चिन्हित किए गए हैं, जो विभिन्न कारणों से मतदाता सूची में नहीं होने चाहिए थे। वर्तमान में इन मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकरण में सत्य एवं सटीक दावा प्रस्तुत किया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में विधिवत सम्मिलित किया जाएगा। श्री रंजन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची से संबंधित किसी भी त्रुटि के समाधान के लिए समय रहते अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करें और आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट मतदाता, बीएलओ व सुपरवाइजर सम्मानित विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र सशक्त करने वालों का हुआ अभिनंदन
अलीगढ़ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले की विधानसभा क्षेत्र 75-कोल, 74-छर्रा एवं 76-शहर में लोकतंत्र को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट मतदाताओं, बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन द्वारा कलक्ट्रेट में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।
विधानसभा क्षेत्र 75-कोल: कोल में युवा मतदाताओं सोनम कश्यप, चिराग माथुर, कुलदीप कश्यप, मनीषा शर्मा, मुस्कान, सोनू कुमार, यश कश्यप, मोहम्मद हमजा एवं आकाश कुमार को सम्मानित किया गया। मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं मतदाता जागरूकता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ मसर्रत अली, जुनैद सिद्दीकी, प्रीति सिंह, सुधा सिंह, उर्मेश जादौन, शालिनी शर्मा, अनुराधा देवी, हेमन्त कुमार, पुष्पेंद्र पाठक एवं कुमकुम शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही सुपरवाइजर हुमैरा आलम, रैनू मित्तल, मधु राजपूत, सचिन वघेल एवं राष्ट्रगौरव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 74-छर्रा: छर्रा विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता संध्या शर्मा, शिखा सेंगर, हर्ष कुमार, आकाश सेंगर, मिथलेश कुमार, प्रियंका यादव, विशाल गुप्ता, मोहित गुप्ता एवं हर्ष कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। बीएलओ विश्वजीत राघव, सुमन, संजय गिरि, गीता सेंगर, रविंद्र कुमार सिंह, कुणाल कुमार, अवधेश कुमार, राधा गुप्ता, सत्यपाल सिंह एवं कृष्णा प्यारी को उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु सम्मान मिला। सुपरवाइजर सुंदर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रभात गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 76-शहर: शहर विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता सना रफीक, क्रिष गोयल, यहया अंसारी, समीक्षा श्रेष्ठ सिंह, मोहम्मद अली, जुबेर आलम, मोहित कुमार, हबीबा एवं तालिब को सम्मान प्रदान किया गया। बीएलओ सीमा, भावना शर्मा, दिनेश छर्रा विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता संध्या शर्मा, शिखा सेंगर, हर्ष कुमार, आकाश सेंगर, मिथलेश कुमार, प्रियंका यादव, विशाल गुप्ता, मोहित गुप्ता एवं हर्ष कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। बीएलओ विश्वजीत राघव, सुमन, संजय गिरि, गीता सेंगर, रविंद्र कुमार सिंह, कुणाल कुमार, अवधेश कुमार, राधा गुप्ता, सत्यपाल सिंह एवं कृष्णा प्यारी को उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु सम्मान मिला। सुपरवाइजर सुंदर सिंह, अशोक कुमार शर्मा, प्रभात गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र 76-शहर: शहर विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता सना रफीक, क्रिष गोयल, यहया अंसारी, समीक्षा श्रेष्ठ सिंह, मोहम्मद अली, जुबेर आलम, मोहित कुमार, हबीबा एवं तालिब को सम्मान प्रदान किया गया। बीएलओ सीमा, भावना शर्मा, दिनेश कुमार, भारती तोमर, शिवकुमार, विशाल माहेश्वरी, डिंपल गुप्ता, चांदनी, ममता, आकांक्षा सिंह, श्वेता, पारुल बजाज एवं कमलेश को सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर बुद्ध प्रकाश, कुलदीप यादव एवं प्रमोद सक्सेना को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति दी गई।



