बजरंग बल के महानगर अध्यक्ष ठा. संजय सिंह ने कहा कि बजरंग बल का गठन भारत के सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए किया
बजरंग बल ने उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता नगर निगम अलीगढ़, नगर आयुक्त अलीगढ़ तथा महापौर अलीगढ़ से संपर्क किया

अलीगढ़ महानगर में नगर निगम द्वारा नियम विरूद्ध चौराहा अब्दुल करीम स्थित एक मस्जिद के अवैध निर्माण को नजर अंदाज कर 18 फीट अंदर नाला बनाये जाने को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। उक्त मस्जिद पर नगर निगम द्वारा मस्जिद के अतिक्रमण को चिन्हान्कित भी किया गया है। बजरंग बल इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग बल ने उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता नगर निगम अलीगढ़, नगर आयुक्त अलीगढ़ तथा महापौर अलीगढ़ से संपर्क किया और अधिशासी अभियंता व महापौर से संपर्क हुआ। जिसमें अधिशासी अभियंता ने स्वीकार किया कि यह कार्य वरिष्ठ अधिकारियों की दवाब में किया जा रहा है। महापौर प्रशांत सिंघल ने उक्त शिकायत को स्वीकार करते हुए जांच कराने व जांच रिपोर्ट आने तक काम बंद करने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ जी के शासन को कलंकित किया जा सके।
उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में कानून का सबको समान संरक्षण व कानूनी की दृष्टि में सब बराबर माने जाने का मौलिक अधिकार है तो अलीगढ़ नगर निगम हिन्दु नागरिकों के दुकान मकान तोड़ेगा और उन पर जुर्माना करेगा किन्तु मस्जिद के मामले में तुष्टिकरण करेगा, यह असहनीय है। बजरंग बल के महानगर अध्यक्ष ठा. संजय सिंह ने कहा कि बजरंग बल का गठन भारत के सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए किया गया है। हमारी धर्म: निरपेक्षता में कोई आस्था नहीं है। सब जानते हैं कि भारत में मस्जिदों और मदरसों का उपयोग देश में जिहाद फैलाने के लिए और देश विरोधी गतिविधि चलाने के लिए किया जा रहा है और हम भारत राष्ट्र, सनातन संस्कृति और हिन्दु समाज के संरक्षण के लिए संकल्पित हैं।प्रेस वार्ता के दौरान बजरंग बल के रमाकान्त व हर्ष सोनी भी उपस्थित रहे।



