अलीगढ़

मिलेट्स रोड शो एवं मिलेट्स रेसपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम 27 फरवरी को

अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय मिलेट्स रेसपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश श्री अन्न पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय मिलेट्स रेसपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मिलेट्स रेसपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में एफपीओ, महिला एफपीओ कृषकों एवं अन्य उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मिलेट्स रेसपी संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां दी जाएंगी।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत जिलास्तरीय रोड शो का आयोजन प्रातः 09 बजे से कलैक्ट्रेट सभागार से सेन्टर प्वाइंट होते हुए, गॉधी आई हास्पीटल रामघाट रोड से क्वार्सी फार्म परिसर तक आयोजित किया जाएगा।

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!