विधायक कोल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की दी जानकारी
जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक नीतियों को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन

अलीगढ़ – मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराए गये विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगारपरक नीतियों को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मा0 विधायक ने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराते हुए गॉव, गरीब, किसान, मजदूर एवं अन्तम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित किया गया है। स्वरोजगार की स्थापना के लिए शिक्षित बेरोजगार नौजवानों को विभिन्न योजनाआंें में प्रशिक्षित कर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा कोल में कराए गये विकास कार्यों लेखा जोखा पत्रकार बन्धुओं के माध्यम से जनसामान्य के समक्ष रखा।
जनपद अलीगढ़ की विधानसभा क्षेत्र कोल में कराये गए प्रमुख विकास कार्य
विधानसभा क्षेत्र में पुल व सड़क निर्माण:
(लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, मंडी परिषद, त्वरित योजना, क्षेत्र पंचायत)
1.अलीगढ़ कानपुर रेलवे लाइन पर 105 सी. चिरौलीय फाटक पर अलीगढ़ मण्डल का पहला फोरलेन पुल लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कराया (निर्माणाधीन)
2. अलीगढ़ से चंदोसी रेलवे लाइन की (त्व्ठ) क्रॉसिंग 85 किला रोड पर लगभग 40 करोड़ की लागत से पुल निर्माण निर्माणाधीन
3. 30 वर्षों से लंबित पड़े सेंगर नदी पर लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से पुल एवं सड़क का निर्माण कराया
4. जनपद अलीगढ़ के रिंग रोड का सुद्दीकरण/विशेष मरम्मत कार्य कराया
5. लोक निर्माण विभाग द्वारा पनेठी से गडराना होते हुये हनुमान चौकी तक सड़क व्क्त् कराई
6. विधानसभा के अंतर्गत सैकड़ों सड़कें गड्डामुक्त, मरम्मत व नव निर्माण कराया तथा सैकड़ों सड़कें प्रस्तावित हैं
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कराये गये कार्य:
1. वर्तमान में कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुये पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं से लेस 100 बैड से 450 बैड का कोविड चिकित्सालय तैयार कराया।
2. लाखों की संख्या में निःशुल्क टीकाकरण कराये तथा अनेकों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीका के केंद्र बनवाये साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों जगह टीकाकरण के केंप लगवाये
3. दीन उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीज़न प्लांट की स्थापना कराई जो नियमित रूप से संचालित है
4. दीन उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में गरीब मरीजों हेतु डाइलेसिस की व्यवस्था।
5. मा० प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) में हजारों लोगों को स्वास्थ्य बीमा में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की
6. मा० मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) में हजारों लोगों को स्वास्थ्य बीमा में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की।
7. मा० मुख्यमंत्री राहतकोष से अनेकों लोगों के इलाज हेतु अनुदान दिलवाया।
8. ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (गडराना व मंडराक) में कायाकल्प योजना से सौंदर्यीकरण कराया तथा ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सा सेवाएँ नियमित रूप से संचालित हैं जिसमें हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है ।
9. विकास खण्ड धनीपुर के ग्राम गंज उजिर्रा एवं लोधा ब्लॉक के अहमदपुर में पशुचिकित्सालय का निर्माण कराया
10. पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में सोलर त्व् प्लांट की स्थापना अलीगढ़ शहरी क्षेत्र में कराये गये विकास कार्य
नगर निगम, स्मार्ट सिटी, विकास प्राधिकरण डुड़ा
1.शहर से लगे 35 गाँव को नगर निगम अलीगढ़ में सम्मलित कराया तथा युद्धस्तर पर विकास कार्य कराये एवं कार्य प्रगति पर
2.नगर निगम द्वारा विधानसभा क्षेत्र कोल के सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण एवं उनमें ओपन जिम की व्यवस्था कराई
3.नगर निगम अलीगढ़ द्वारा सैकड़ों सड़को का निर्माण एवं सैकड़ों सड़कें प्रस्तावित
4.नगर निगम अलीगढ़ द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछवाई एवं हजारो परिवारों मे अमृत योजना मे निःशुल्क पानी कनेक्सन कराये
5.नगर निगम अलीगढ़ द्वारा हाइमास्क लाइट, हजारो नई स्म्क् लाइट लगवाई व उनकी मरम्मत कराई
6.नगर निगम सीमाविस्तार वाले क्षेत्रों में डुड़ा विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण एवं अनेकों सड़कों को प्रस्तावित
7.अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा पार्कों/सड़कों/नालों तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया
8. स्मार्ट सिटी द्वारा सैकड़ों करोड़ रुपए के निर्माण संबंधी (नाले, सड़कें, सीवर लाइन,पेयजल लाइन) कार्य कराये
9.कानून व्यवस्था को शूद्रण बनाने के लिए प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए
10.यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए ट्रेफिक लाइट लगवाई
नगर पंचायत मंडराक के क्षेत्र में कराये गये कार्य
1.ग्राम पंचायत मंडराक को जनपद अलीगढ़ की सबसे बड़ी नगर पंचायत बनवाया तथा युद्धस्तर पर विकास कार्य कराये एवं विकास कार्य प्रगति पर हैं
2.नगर पंचायत बनने के बाद युद्ध स्तर पर 1200 एलईडी लाइट लगवाई , 100 नए 150 नल रीबोर कराये, 72 सड़कों का निर्माण कराया, 20 सड़कें प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन हैं
3.अनेक स्थानो पर सेमी हाईमास्क लाइट लगवाई पथवारी, राठी चौक, नोहटी, मंडराक अड्डे पर लगवाई
4.5000 लीटर के स्टेब पॉइंट मईनाथ, मुकन्दपुर, पालीरजापुर व नगला सिंघी स्थापित कराया एवं तीन स्टेब पॉइंट प्रस्तावित
5. 5 संयुक्त शौंचालय निर्माण पूर्ण 550 हर घर शौंचालय स्वीकृत
6. 650 प्रधानमंत्री आवास की डीपीर जा चुकी है जिसमें 475 आवास स्वीकृत कराये शेष को बहुत जल्द स्वीकृत करा दिया जाएगा
विद्युत के क्षेत्र में कराये गये कार्य
1.33/11 केवीए विद्युत घर नवीन निर्माण गोकुलपुर सौनोठ, नोहटी, कौंछोड़, पड़ियावली आदि की स्थापना कराई
2.लगभग 100 करोड़ की लागत से 5 नये विद्युत उपकेंद्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में बंच केबिल डलवाई तथा जर्जर तारों को बदलवाया एवं विधानसभा के सभी उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि कराई
3. सौभाग्य विद्युत योजना के अंतर्गत हजारों लाभार्थियों को निःशुल्क विद्युत कनेक्सन दिलवाये
4. विद्युत उपकेन्द्रों बौनेर, गडराना, मंडराक, सिंघारपुर, कौंछोड़ पर जर्जर तार ग्यारह हजार की सैकड़ों किमी. की लाइन व सैकड़ों किमी. की एल.टी. लाइन बदलवाई
5.विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में बंच केविल डलवाई
6.फुके हुये ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलवाकर नए ट्रांसफार्मर की स्थापना कराना
7.विद्युत उपकेन्द्रों बौनेर, गडराना, मंडराक, सिंघारपुर व स्वर्ण जयंती नगर की क्षमता वृद्धि कराई
8.ग्रामीण बाजार योजना के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट (मंडराक, गडराना, कौंछोड़,अहमदपुर, जल्लुपुर सिहौर, आसना )आदि में लगवाई एवं (कमालपुर, शहवाजपुर, भदेशीमाफी, सिंघारपुर )आदि में लगवाया जाना प्रस्तावित।
विभिन्न योजनाओं द्वारा पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलवाया
1.मा० प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना महानगर मे हजारों लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराये
2.मा० प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ब्लॉक धनीपुर व लोधा में सेकड़ों आवास बनवाये
3.हजारों दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकारणों का वितरण ब्लॉक धनीपुर, लोधा व शहर में
4. ऋणमोचन में हजारों लाभार्थियों का ऋणमाफ कराया
5.सेकड़ों गरीब कन्याओ को शादी अनुदान से लाभान्वित कराया
6.सौभाग्य योजना के अंतर्गत सेकड़ों गरीब कन्याओं के विवाह कराये
7.उज्ज्वला योजना में हजारों गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्सन कराये
8.अनेकों परिवारों को खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना एवं कृषि दुर्घटना सहायता उपलब्ध कराई
9.हजारों वृद्धाओं को वृद्धा पेंशन ए लाभान्वित कराया
10.हजारों विधवाओं को विधवा पेंशन योजना में लाभान्वित कराया
11.सेकड़ों दिव्यांगों को दिव्यांगजन पेंशन योजना से लाभान्वित कराया
12.सेकड़ों परिवारों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में लाभान्वित कराया
13.हजारो परिवारों मे शौंचालय निर्माण ब्लॉक लोधा व धनीपुर, एवं शहर
शिक्षा के क्षेत्र में कराये गए कार्य
1.छात्रों के हित में बहुप्रतीक्षित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना शिलान्यास व निर्माण प्रारम्भ
2.हमदर्द नगर जमालपुर में प्राथमिक स्कूल को पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्वीकृति दिलवाई एवं अल्पसंख्यक छात्राओं की शिक्षा के लिए कन्या इंटर कॉलेज हेतु प्रस्ताव भेजा इसके साथ साथ विधानसभा के सभी विद्यालयों में कायाकल्प कराये
3.कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय मंडराक का सौंदर्यीकरण
4.गोद लिए गए विद्यालयों में कायाकल्प व निजी संसाधनों से कार्य कराये
कृषि एवं सिंचाई जल संसाधन के क्षेत्र में कराये गये कार्य
1.हजारों किसानों को ऋणमाफी योजना का लाभ दिलवाया
2. किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हजारों किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाया
3. अनाज की खरीद लिए अनेकों क्रय केन्द्रों को सुचारु रूप से शुरू कराया
4.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिलवाया
5.सैकड़ों किसानों की भूमि का मृदा परीक्षण कराया गया तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाये गए
6. अनेकों किसानों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिलवाया गया
7. किसानों की समुचित सिंचाई को देखते हुये नये नलकूपों की स्थापना कराई एवं बंद पड़े नलकूपों को चालू कराया
8. मंडराक राजवाह में लगभग 25 वर्षों से पानी नहीं था जिसमें क्षेत्रीय किसानों की लम्बे समय से चली आ रही माँग को देखते हुये उसमें पानी की व्यवस्था कराई
9.हरघर पेयजल योजना के अंतर्गत ब्लॉक धनीपुर के अदौन व भोपतपुर गडराना ग्रामीण / शहरी क्षेत्र में बंद पड़ी टंकियों को चालू कराया
10.हरदुआगंज राजवाह व कौमरी राजवाह की युद्ध स्तर पर सफाई कराकर किसानों के लिए पानी हेड से टेल तक ले जाने का कार्य किया
11.अलीगढ़ ड्रेनेज व मंडराक राजवाह पर क्षेत्रीय जनता के आवागमन हेतु अनेकों क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत व नव निर्माण कराया
कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उपलब्धियां
1.कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया गया जिसमें डकेती, लूट, हत्या बलवा, रोड होल्ड अप, अपहरण आदि में विगत सरकार की तुलना में कमी आई है
2.गुंडा माफिया दलालों पर नकेल कसी है
3.महिला सुरक्षों के लिए एंटीरोमियों स्कॉट का गठन किया गया तथा 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर सुचारु रूप से कार्य कर रहा है तथा त्वरित कार्यवाही हो रही है
4.महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ तथा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स नियमित रूप से कार्य कर रही हैं तथा साइबरसेल एवं जॉन में साइबर थाने की स्थापना के बाद साइबर अपराधों में भरी कमी
अन्य कराये गए कार्य
1.युवाओं के हित में ब्लॉक धनीपुर के गजनीपुर में मिनी स्टेडियम की स्थापना
2.डिफेंस कॉरीडोर का शिलान्यास व निर्माण प्रारम्भ द्यकोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में गरीब जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामिग्री वितरण की व प्रवासी मजदूरों को जगह जगह भोजना कराया
3.श्रीनगर निवासी शिशुपाल के परिवारी जनों को पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद दिलवाई
मा० अनिल पाराशर विधायक, विधानसभा कोल-75 वर्ष 2018-18, 2018-19, 2019-20, 2020-21 व 2021-22 विधायक निधि से कराये गए कार्यों का विवरण
1सेकड़ों सड़कों का आरसीसी इंटर लाकिंग व डाबरीकरण का निर्माण शहरी व देहात क्षेत्र मे
2शमशानघाटो मे टीन शेड व चबूतरा इंटर लाकिंग व अन्य सौंदर्यीकरण कराये
3विधानसभा मे बारातघरो का निर्माण कराया
4विधानसभा के अंतर्गत सैकड़ों नवीन हेंडपम्प स्थापित कराये
5विधानसभा के अंतर्गत सैकड़ों सोलर लाइट लगवाई
6आँखों की मशीन (गाँधीआई नेत्र चिकित्सालय) स्थापित कराईडा० केशव बलराव हेडगेबार प्रेरणा द्वार सिंघारपुर मथुरा रोड पर स्थापित कराया
7राजा महेंद्र प्रताप जी प्रेरणा द्वार स्थापित कराया तस्वीर महल (मुख्य प्रधान डाकघर)
8वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी प्रेरणा द्वार जीटीरोड अदौन मुख्य मार्ग
9पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी प्रेरणा द्वार नौरंगाबाद जीटी रोड
10श्रद्धेय स्व. श्री कल्याण सिंह बाबू जी प्रेरणा द्वार क्वार्सी चौराहे पर
11प्रतीक्षालय सिंघारपुर, जेल परिसर प्रतीक्षालय एवं अन्य प्रतीक्षालय स्थापित कराये
12केशवसेवा धाम के छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी के साथ छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था
13खेलों इंडिया के तहत योवाओं के लिए गजनीपुर स्टेडियम का निर्माण व मंचनुमा सेड़ बनवाया।



