अलीगढ़

हमज़ा कालोनी में नई सड़क के टूटने पर नगर आयुक्त ने लिया बड़ा एक्शन

चीफ इंजीनियर, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व ठेकेदार पर गिरी नगर आयुक्त की गाज़

हमज़ा कालोनी में नई सड़क के टूटने पर नगर आयुक्त ने लिया बड़ा एक्शन लापरवाही पर नगर निगम चीफ़ इंजीनियर का हटाया चार्ज-सहायक अभियंता व अवर अभियंता को नगर आयुक्त ने दी प्रतिकूल प्रविष्ठीठेकेदार के विरुद्ध अनुबंध को निरस्त, जमानत धनराशि ज़ब्त करते हुए ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई-प्रदेश के सभी नगर निकायों में उक्त ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की भेजी सूचनाचीफ इंजीनियर, ए.ई, जे.ई व ठेकेदार की लापरवाही से टूटी सड़क को देखकर नगर आयुक्त हुए ख़फ़ा- नगर निगम इतिहास में ख़राब निर्माण पर नगर आयुक्त ने की अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाईविकास कार्यो में लापरवाही व जीरो टोरलेन्स पर नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन-शहर के विकास कार्यों में लापरवाही निर्माण कार्यों में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी किसी भी दशा में नहीं की जाएगी बर्दाश्त:-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणालगभग 93.73 लाख की लागत से जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली निर्माणधीन सड़क की गुणवत्ता और मानक के विपरीत निर्माण ख़राब निर्माण सामाग्री व बिना यूटिलिटी शिफ्टिंग( विद्युत पोल) के सड़क निर्माण को देखकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने खासी नाराजगी जताते हुए निर्माण विभाग में तैनात सहायक अभियंता दानिश नकवी और अवर अभियंता अमित कुमार को निर्माण कार्यों में लापरवाही का दोषी मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्ठी व मुख्य अभियंता वी.के.सिंह के विरुद्ध अधीनस्थों पर नियंत्रण न होने, आदेशो की अवहेलना करने व उक्त ख़राब सड़क निर्माण के आरोप में मुख्य अभियंता का चार्ज हटाते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण को देने की कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता दानिश नक़वी का भी चार्ज हटाते हुए सहायक अभियंता रणवीर सिंह को दे दिया है।नगर आयुक्त ने लापरवाही के लिए दोषी निर्माण ठेकेदार इन्तिज़ार अली एंड एसोसिएट के विरुद्ध भी बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के संग अनुबंध को टर्मिनेट करते हुए, समस्त जमानत धनराशि को ज़ब्त करते हुए फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों में इस फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की सूचना भेजने की कार्रवाई की है।शनिवार को नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर वीके सिंह, सहायक अभियंता दानिश नक़वी व अवर अभियंता अमित कुमार के साथ मेडिकल रोड जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली लगभग 93.73 लाख की लागत से निर्माण करायी जा रही आरसीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता को वहां जाकर चेक किया। मौके पर नगर आयुक्त को सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही देखने को मिली ख़राब आरसीसी सड़क निर्माण के कारण सड़क जगह जगह से उखड़ रही थी व पूर्व माह अक्टूबर में नगर आयुक्त द्वारा अपने निरीक्षण में दिए गए आदेशो का चीफ़ इंजीनियर, सहायक अभियंता व अवर अभियंता द्वारा कोई भी प्रभावी कार्यवाही न करने और नगर आयुक्त ने मौके पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।निरीक्षण में नगर आयुक्त को अपने पूर्व निरीक्षण के दौरान सड़क पर लगे विद्युत पोल को शिफ्ट किये बगैर सड़क निर्माण किया हुआ मिला जबकि नगर आयुक्त ने अपने पूर्व निरीक्षण में विद्युत पोल को शिफ़्ट कराने के उपरांत सड़क का निर्माण करने के निर्देश दिए थे मौके पर नगर आयुक्त को आदेशो की अवहेलना देखने को मिली। निरीक्षण में नगर आयुक्त को जगह-जगह सड़क उखाड़ने सीमेंट हटाने की स्थिति दिखाई दी। मौके पर नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर, सहायक अभियंता व अवर अभियंता से इस लापरवाही की वजह पूछी कोई संतोषजनक उत्तर नही मिला।नगर आयुक्त ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी। विकास कार्यो में भर्ष्टाचार व लापरवाही पर जीरो टोरलेन्स की नीति का अनुश्रवण किया जाएगा आज की कार्रवाई उन लोगों के लिए नज़ीर है जो शहर के विकास कार्यो में लापरवाही कर रहे है ऐसे लोगो को चिन्हित कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। विपरीत मानक और निर्माण ख़राब निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने वाले फर्मों के विरुद्ध नगर निगम सख्त रुख़ अपनाए हुए है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!