दीपोत्सव की तैयारियों में जुटा नगर निगम-ऐतिहासिक अचल सरोवर पर होगा 51100 दीपो का समागम- नागरिको के लिए होगा लेज़र शो, रंगोली व आतिशबाज़ी
महापौर व नगर आयुक्त ने पहले दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए नागरिकों से मांगा सहयोग- बिना किसी प्रवेश शुल्क व वीवीआईपी पास के दीपोत्सव में आनंद ले सकेंगे नागरिक

जनप्रतिनिधियों/पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों संग शहरवासी जलायेगे एक दीप स्वच्छता के नाम
शाम 7 बजे से होगा भव्य लेज़र शो का शुभारंभ- शहरवासी लेज़र शो से देखगे शिव तांडव, गणेश वंदना, राम आरती, रामायण-वंदेमातरम, जय हो व देश भक्ति गानों पर होगा भव्य लेज़र बिम शो का होगा आयोजन
दीपावली के अवसर पर इस बार महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में नगर निगम अलीगढ़वासियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए धार्मिक आस्था के प्रतीक अचल सरोवर पर लेज़र शो, भव्य रंगोली व 51000 दीपो के समागम के साथ दीपोत्सव मानने जा रहा है।
व्यवस्था
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आने वाली 25 अक्टूबर को दीपोत्सव के लिए अचल सरोवर पर सभी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। अचल सरोवर पर 51000 दीपो का जलाने के लिए 8 सेक्टर बनाये गये है प्रत्येक सेक्टर में एक नोडल अधिकारी व एक सह नोडल अधिकारी के साथ 10 कार्मिकों की तैनाती की गई है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुछ 35 अधिकारी 450 सामान्य कर्मचारियों एवं लगभग 700 सफाई कर्मचारियों की 100 टीमों को तैनात किया गया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
नगर आयुक्त ने बताया दीपोत्सव एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में शहर के सभी जनप्रतिनिधियों पुलिस प्रशासनिक अधिकारी शहर के प्रबुद्ध जन मीडिया बंधु व आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया अचल सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम निशुल्क है इस दिन किसी तरह के कोई पास की व्यवस्था नहीं रहेगी लेज़र शो दीप दान व रंगोली के साथ सेल्फी व भव्य आतिशबाज़ी का आनंद शहर वासी अचल सरोवर पर अपने परिवार के साथ आकर ले सकेंगे। कार्यक्रम 7 बजे प्रारंभ होगा जिसमें सेक्टर प्रभारी और उनकी टीम के द्वारा आमंत्रित अतिथियों नागरिकों व अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अचल सरोवर पर महा आस्था परिसर, पश्चिमी घाट, भगवान शिव मंदिर परिसर, अचल सरोवर, बाल्मीकि घाट, सीता राम घाट पर दीप प्रज्वलित किय्ये जायेगे। आमंत्रित अतिथियों व नागरिकों के आते ही अलीगढ़ नगर निगम द्वारा अचल सरोवर पर लेज़र शो से शिव तांडव, गणेश वंदना, राम आरती,रामायण-वंदेमातरम, जय हो व देश भक्ति गानों पर लेज़र बिम शो होगा। कार्यक्रम के समापन के समय भव्य आतिशबाज़ी नगर निगम द्वारा की जाएगी।
निशुल्क रहेगी एंट्री
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा दीपोत्सव में सभी शहारवासी निशुल्क और बिना किसी वीआईपी पास के सादर आमंत्रित हैं अपने परिवार सहित इस भव्य कार्यक्रम में आकर एक दीप स्वच्छता के नाम जरूर जलाएं
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा दीपोत्सव-2025 केवल दीप प्रज्वलन का नहीं, बल्कि अलीगढ़ की स्वच्छता के प्रति अलीगढ़ के नागरिकों के व्यवहार में हो रहे परिवर्तन का प्रतीक बनेगा अलीगढ़ नगर निगम द्वारा प्रथम बार दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जाना सराहनीय कदम है। सभी नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता के इस उत्सव दीपोत्सव में निशुल्क व्यवस्था प्रभावी की गई है नागरिक लेज़र शो रंगोली आतिशबाजी का निशुल्क आनंद यहां परिवार के साथ आकर ले सकते हैं।



