चैत्र नवरात्र व ईद को लेकर नगर निगम ने किये पुख्ता इंतिजाम़-नगर आयुक्त ने जारी की एडवाइज़री
*चैत्र नवरात्र और ईद पर व्यवस्थाओं के लिये बनाये 06 सेंक्टर-

चैत्र नवरात्र व ईद पर नगर निगम करेगा बेहतर व्यवस्थाएं चैत्र नवरात्र में सायं की पारी में धार्मिक स्थलों पर होगी विशेष सफाई-नगर निगम चलाएगा विशेष स्वच्छता अभियानचैत्र नवरात्र व ईद पर निगरानी करेगें 35 अधिकारी, 04 जोनल अधिकारी, 04 सह जोनल, 02 नोडल अधिकारी, 01 सुपर नोडल अधिकारी 1050 सफाई कर्मचारी, 15 कैटल क्रेचर कर्मचारी, 210 सामान्य कार्मिकचैत्र नवरात्र पर 24 घंटे कार्यशील रहेगा कंट्रोल रूम-तैनात रहेगी क्यूकि एक्शन टीमें-पल पल की निगरानी और व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिये अपर नगर आयुक्त को बनाया गया वरिष्ठ नोडल अधिकारीचैत्र नवरात्र (19 मार्च से 26 मार्च) एवं ईद पर्व के मद्देनज़र नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा व्यापक समीक्षा कर नगर निगम की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है।नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों पर्वों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश, आवारा पशु नियंत्रण, जल निकासी तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को सुचारु रखने हेतु नगर क्षेत्र को 04 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिससे व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित हो सके।विशेष निगरानी एवं तैनाती पर्व अवधि के दौरान व्यवस्थाओं की देखरेख हेतु निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है 35 अधिकारी, 04 जोनल अधिकारी, 04 सह-जोनल अधिकारी, 02 नोडल अधिकारी, 01 सुपर नोडल अधिकारी, 1050 सफाई कर्मचारी
15 कैटल कैचर कर्मचारी, 210 सामान्य कार्मिक ईद की नमाज़ एवं नवरात्र अवधि की समुचित व्यवस्थाओं हेतु अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को वरिष्ठ नोडल अधिकारी नामित किया गया है।विशेष स्वच्छता एवं रात्रिकालीन सफाई
चैत्र नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों, मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सायंकालीन समय में अतिरिक्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।07 अतिरिक्त ट्रैक्टर 30 फॉगिंग मशीनें 10 स्प्रे मशीनें 100 अतिरिक्त टेम्पो-टिपर 155 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी को लगाया गया है।पेयजल आपूर्ति व्यवस्था
चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल आपूर्ति का विशेष समय निर्धारित किया गया है
प्रातः 3:00 बजे से 5:00 बजे तक सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तकयदि किसी क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित होती है, तो जलकल प्रांगण में उपलब्ध 30 पेयजल टैंकर तत्काल आपूर्ति के लिए तैयार रखे गए हैं।कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय
साफ-सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश, जल रिसाव या अन्य नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नगर निगम का कंट्रोल रूम 1533 चौबीसों घंटे कार्यशील रहेगा। पर्व अवधि के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष क्विक-एक्शन टीमें भी तैनात रहेंगी।आवारा पशु नियंत्रण व्यवस्थाईद की नमाज़ के समय मस्जिदों एवं नमाज़ स्थलों के आसपास आवारा पशुओं का विचरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए 02-02 कैटल कैचर वाहन 15 कर्मचारियों की 04 टीमें सिविल लाइन क्षेत्र सहित पूरे नगर में सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।विभागीय जिम्मेदारियाँसफाई, पेयजल, पथ प्रकाश, निर्माण, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सभी विभागाध्यक्षों एवं जोनल अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर क्षेत्रीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्वों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें, जिससे शीघ्र समाधान किया जा सके।
नगर निगम का उद्देश्य है कि चैत्र नवरात्र एवं ईद दोनों पर्व शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हों।



