अलीगढ़

जामा मस्जिद ऊपरकोट के चारो ओर से नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित थाने में नगर निगम भेजा पत्र

नगर आयुक्त की चेतावनी;- अतिक्रमण हटाने के उपरांत दोबारा अतिक्रमण की पुनर्विवर्ती की निगरानी के लिए जल्द लगेंगे की कैमरे- इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से अतिक्रमण दोबारा करने वालों की होगी निगरानीऊपरकोट जामा मस्जिद के चारो ओर गरजा महाबली- यातायात व सफ़ाई में बाधक अतिक्रमण को महाबली ने किया ध्वस्तनगर आयुक्त की चेतावनी-सफ़ाई व ट्रैफिक मैनेजमेंट में सहयोग करें-ख़लल डालने वालों पर सख़्ती से होगी कार्यवाई:-नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणानगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा मे नगर निगम द्वारा ऊपरकोट कोतवाली के सामने से जामा मस्जिद के चारो ओर अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसमे सड़क किनारे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण नगर निगम के महाबली द्वारा ध्वस्त किया गया lनगर आयुक्त ने कहा शासन के निर्देशों के अनेक क्रम में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा जिन स्थानों से अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है उसकी नियमानुसार सूची बनाकर पत्र सहित संबंधित थाने को उपलब्ध कराई जा रही है ताकि दोबारा अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न ना हो।नगर आयुक्त ने बताया अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों की निगरानी के लिए ऊपर कोट जामा मस्जिद के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे इसके साथ-साथ शहर के अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाने के उपरांत निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर उन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से इंटीग्रेटेड किया जाएगानगर आयुक्त ने कहा जो लोग सड़क या सड़क किनारे फुटपाथ की पटरी पर अतिक्रमण किया है वो तुरंत हटा ले अन्यथा की स्थिति मे नगर निगम द्वारा उनका सामान जब्त कर लिया जायेगावहीं नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा शहर की साफ सफाई जल निकासी और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध नगर निगम सख्ती से कार्रवाई भी करेगा जामा मस्जिद ऊपरकोट के दोनों साइड से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया है और दोबारा अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों को नगर निगम ने चेतावनी दी की दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई करेगा

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!