अलीगढ़

रमज़ान को लेकर एक्शन मोड़ में आया नगर निगम-नगर आयुक्त ने मुस्लिम क्षेत्र में निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

नगर आयुक्त का वादा -इस बार नगर निगम ने किये पुख्ता इन्तिज़ाम-रमज़ान पर पूराे शहर के लिए नगर निगम ने बनाये 4 सेक्टर

नगर आयुक्त का वादा -इस बार नगर निगम ने किये पुख्ता इन्तिज़ाम-रमज़ान पर पूराे शहर के लिए नगर निगम ने बनाये 4 सेक्टर सुबह 11 बजे कचरा उठाने-सहरी में सुबह 3 से 5 व इफ्तार में शाम 5 से 7 मिलेगी जलापूर्तिआवारा पशुओं के खुले में विचरण व सड़क पर अतिक्रमण करने पर रहेगा प्रतिबंध- अवहेलना करने वाले पशुपालकों व अतिक्रमणकर्ताओं पर होगी वैधानिक कार्रवाई30 दिवसीय आवारा पशुओं को पकड़ने व सफ़ाई का विशेष अभियान होगा शुरू- सहरी, इफ्तार और तराबी के बाद मुख्य सड़कों, बाजारों, चौराहों व धार्मिक स्थलों के आस पास चलेगा सफ़ाई का विशेष अभियानइंट्रीग्रेटेड कमांड एन्ड कन्ट्रोल रूम में संचालित नगर निगम कन्ट्रोल रूम रहेगा 24/7 एक्टिव-नगर आयुक्त ने रमज़ान को लेकर अधिकारियों के लिए गाइडलाइनसुबह 3 से 5 व शाम 5 से 7 पेयजलापूर्ति व विशेष सफाई व आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान की निगरानी व रैंडम चैकिंग के लिए अपर नगर आयुक्त को दी जिम्मेदारी 19 फरवरी से शुरू होने वाले पवित्र रमजा़न को देखते हुये नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपने सभी अधीनस्थों को व्यवस्थाओं को समय से कराये जाने के लिए दायित्व निर्धारित करते हुए पूरे रमजान अवधि में साफ सफाई पेयजल पथ प्रकाश, आवारा पशुओं को पकड़ने और गड्ढा मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।मंगलवार को नगर आयुक्त ने जमालपुर,धोर्रा,उदयसिंह जैन रोड, महेशपुर बाईपास, जमालपुर, दोदपुर, खैर रोड, ऊपर कोट आदि क्षेत्र में रमजान के अवसर पर निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को साफ शब्दों में कहा अगले 30 दिन शहर में स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई और पेयजल आपूर्ति की दृष्टि से महत्वपूर्ण है इसलिए पूरे रमज़ान के 30 दिनों तक शहर में सुबह 3 से 5 व शाम को 5 से 7 निरंतर पेयजल आपूर्ति और सफाई का विशेष अभियान रात्रि मे चलाया जाए।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रमजान में साफ सफाई कचरा उठान, आवारा पशुओं को पकड़ने, पथ प्रकाश, गड्डा मुक्ति आवारा पशुओं की रोकथाम सहित नगर निगम व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।रमज़ान पर व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में नगर आयुक्त ने बताया कि रमज़ान के लिए नगर निगम द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष बेहतर से बेहतर इंतजाम कराए जाने का प्रयास किया जाएगा पेयजल साफ-सफाई पैचवर्क और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था के लिए अधीनस्थों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए है।नगर आयुक्त ने बताया कि सुबह सहरी और इफ्तार को देखते हुये सुबह 3 से 5 बजें तथा सायं इफ्तार में 5 से 7 बजें पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित किया गया है। रमज़ान के लिये 35 अधिकारी 126 सामान्य कार्मिकों व 455 सफाई कर्मचारी की 30 टीमों को व्यवस्था में लगाया गया है। नगर निगम द्वारा सायं की पारी में अतिरिक्त सफाई की विशेष व्यवस्था कराने के लिये रमजान के अवसर पर परंपरागत पढ़ी जाने वाली नमाज तराबी के बाद मुख्य बाज़ारो व धार्मिक स्थलों से कचरा उठाने के लिये 20 अतिरिक्त ट्रैक्टर 30 फाॅगिग 20 स्पै मशीन व 30 टेंपो टिपर को लगाया गया है। सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश और लीकेज आदि की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम 1533 को 24 घंटे कार्यशील रखा गया है।नगर आयुक्त ने बताया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे शहर में प्रमुख चौराहों, प्रमुख सड़कों बाजरो में साफ सफाई कचरा उठाने आवारा पशुओं के घूमने पर निगरानी रखी जा रही है रमजान महीने में आवारा पशुओं व अतिक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाना शुरू किया जा रहा है।उन्होंने बताया रमजान को देखते हुए नगर निगम ने साफ सफाई पेयजल आपूर्ति अतिक्रमण मार्ग प्रकाश और गड्ढा मुक्ति के लिए चार नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में चार सेक्टर बनाए हैं और वरिष्ठ नोडल अधिकारी के रूप में अपन नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को नामित किया गया है जो नगर निगम स्तर से की गई व्यवस्थाओं की रोज़ाना निगरानी व समीक्षा करेंगे।उन्होंने बताया रमज़ान में किसी भी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के बाधित होने अथवा विद्युत बाधा होने पर नगर निगम जलकल प्रागंण में 30 टैंकर पेयजल आपूर्ति के लिये हर समय तैयार रहेगें।नगर आयुक्त ने सभी नगरवासियों को रमज़ान की शुभकामनाएं देते हुए के कहा हर धार्मिक उत्सव और पर्व पर नगर निगम द्वारा बेहतर से बेहतर साफ सफाई पेयजल पथ प्रकाश के इंतजाम करने का प्रयास किया जाता है नगर निगम की जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने में सहयोग करें रमजान के अवसर पर भी नगर निगम अपने वादे अनुसार व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेगा

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!