अलीगढ़

सीवर व नालियों की सफाई से जलभराव पर नियंत्रण, नगर निगम की त्वरित कार्रवाई

शहर में सीवर लाइन के चोक होने अथवा नालियों के बंद हो जाने से उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या को नगर निगम द्वारा सर्वाेच्च प्राथमिकता पर लेते हुए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही

अलीगढ़ : शहर में सीवर लाइन के चोक होने अथवा नालियों के बंद हो जाने से उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या को नगर निगम द्वारा सर्वाेच्च प्राथमिकता पर लेते हुए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बरसात अथवा अन्य कारणों से प्रभावित क्षेत्रों में निगम की टीमें तत्काल पहुंचकर सीवर लाइन की सफाई, नालियों की डी-सिल्टिंग एवं जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं।अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि जलभराव की शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित जोन में त्वरित रिस्पॉन्स टीम भेजी जा रही है, जिससे आमजन को असुविधा से शीघ्र राहत मिल सके। आधुनिक मशीनों एवं प्रशिक्षित कर्मियों के माध्यम से चोक सीवर लाइनों को खोला जा रहा है और नालियों में जमा कचरे व सिल्ट को हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सीवर व नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें और किसी भी प्रकार की जलभराव अथवा सीवर समस्या की सूचना तुरंत निगम को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!