अलीगढ़

राष्ट्रीय योगी वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश मिश्रा जी के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगला श्याम बिहारी,कार्यक्रम का आयोजन किया

इस अवसर पर क्षेत्र की जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं को सोल (कंबल) का वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।

राष्ट्रीय योगी वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश मिश्रा जी के नेतृत्व में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगला श्याम बिहारी, अलीगढ़ में एक सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं को सोल (कंबल) का वितरण किया गया तथा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।


इस सेवा कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
ठाकुरदास (प्रमुख), ठाकुर धर्मवीर (महामंत्री), राजेंद्र शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), अमित गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), अशोक कुमार (मंडल संगठन मंत्री), धर्मेंद्र शर्मा (कोषाध्यक्ष), अशोक पंडित जी (अध्यक्ष), लखन शर्मा (मीडिया प्रभारी), देवेन्द्र सिंह चौहान (पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष),महंत प्रह्लाद गिरी (प्रदेश मंत्रि),विपिन शर्मा (जिला प्रभारी), योगेश कुमार (महानगर महामंत्री), अंजुल वर्मा (महानगर अध्यक्ष) तथा डॉ. वी.पी. शर्मा (अध्यक्ष) सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पंडित ओमप्रकाश मिश्रा जी ने कहा कि, “मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। राष्ट्रीय योगी वाहिनी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।”
भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की और इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!