अलीगढ़

विश्व शांति की गूंज: 108 देशों के साथ अलीगढ़ में भी गूंजेगा 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र

अलीगढ़ में विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव की कामना को लेकर 9 अप्रैल को भारत सहित विश्व के 108 देशों के साथ तालों की नगरी अलीगढ़ में भी नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना की जाएगी

अलीगढ़ में विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव की कामना को लेकर 9 अप्रैल को भारत सहित विश्व के 108 देशों के साथ तालों की नगरी अलीगढ़ में भी नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना की जाएगी। संस्था के अलीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन स्वप्निल जैन, वाइस चेयरमैन मुनेश जैन एवं चीफ सेक्रेटरी राजीव जैन ने पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से जानकारी दी कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में विश्व नवकार दिवस मनाने के आह्वान पर संस्था के अलीगढ़ चैप्टर की ओर से शहर के धर्म समाज महाविद्यालय के श्री रमेशचन्द्र अग्रवाल ‘ भगत ‘ जी सभागार में प्रातः सुबह 8.30 बजे से 9:45 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आगरा रोड स्थित पावना स्कूल ,में अलीगढ़ जीतो चैप्टर ,महिला विंग एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी कर समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। जीतो अलीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन स्वप्निल जैन ने कहा कि इस सामूहिक जाप के माध्यम से संपूर्ण विश्व को विश्वकल्याण के लिए शांति का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। चीफ सेक्रेटरी राजीव जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में बडी़ संख्या में लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। इसे देखते हुए तैयारी की जा रही है। विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को होने वाले मुख्य आयोजन से पहले जन जागरूकता बढ़ाने के लिए खिरनी गेट से दोपहर 3 बजे से दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है जो शहर में विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। नवकार महामंत्र किसी एक जाति या संप्रदाय विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए शांति और सद्भाव का संदेश देता है। महिला विंग की चेयरमैन शुभ्रा जैन ने नवकार महामंत्र जाप के इस वैश्विक आयोजन को मानवता के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पहल बताया इस महामंत्र में समस्त रिद्धियां और सिद्धियां विद्यमान हैं शांति, शक्ति, संपत्ति तथा बुद्धि के रूप में विश्व में पूजित शक्तियों का आधार नवकार महामंत्र ही है। यूथ विंग के चेयरमैन अनाकुल जैन ने बताया कि नवकार महामंत्र दिवस आध्यात्मिक समरसता और नैतिक स्वतंत्रता का पर्व है। इस दिन सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र के जाप के माध्यम से एकता और शांति को बढ़ावे के साथ लोगों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया जा रहा है नवकार महामंत्र में किसी विशेष भगवान या तीर्थंकर से की पूजा के बजाय यह आध्यात्मिक रूप से उन्नत प्राणियों के गुणों का सम्मान और स्मरण करने पर केंद्रित है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!