अलीगढ़
न्यू रोटी बैंक संस्था ने किया बीस वाँ कन्यादान
न्यू रोटी बैंक संस्था सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करती रहती है। संस्था गरीब कन्याओं के विवाह में पूरा योगदान देने हेतु

न्यू रोटी बैंक संस्था सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करती रहती है। संस्था गरीब कन्याओं के विवाह में पूरा योगदान देने हेतु संकल्पित है।

इसी श्रृंखला में आज बरौठा में संस्था ने बीसवां कन्यादान किया। संस्था के संस्थापक नेमसिंह सोलंकी ने बताया कि रोटी बैंक के सभी सदस्यों के सहयोग से आज ग्राम बरौठा, हरदुआ गंज में कन्या के विवाह हेतु ग्यारह हजार रुपए, बेटी के लिए साड़ियां, शॉल और गिफ्ट आइटम और प्रीतिभोज हेतु खाद्य सामग्री परिवार को सौंपी और बिटिया को आशीर्वाद दिया। नकुल पुंढीर,धीरज सिंह, बिपिन सोलंकी,धर्मवीर राघव, संदीप राघव, मधु रानी जादौन, ममता सिंह,अरुण तोमर , रंजीत तोमर, अनुपम शर्मा, संजय चौधरी,मनोज शर्मा, मानवेंद्र सिंह,जितेंद्र चौधरी,संदीप तोमर,गौरव चौहान, सुभाष शर्मा, प्रज्ज्वल सोलंकी,रिंकू शर्मा का इस पुण्य कार्य में सहयोग रहा।



