हाथरस
निखिल देव तिवारी, जिला कृषि अधिकारी ने कृषक भाइयों को सूचित किया है कि रबी सीजन में अबतक 19808 मी.टन आपूर्ति हुयी है
1350 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है तथा 18458 मै0टन यूरिया का स्टाॅक उपलब्ध है

हाथरस (सू0वि0)। निखिल देव तिवारी, जिला कृषि अधिकारी ने कृषक भाइयों को सूचित किया है कि रबी सीजन में अबतक 19808 मी.टन आपूर्ति हुयी है। जिसमें से 1350 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है तथा 18458 मै0टन यूरिया का स्टाॅक उपलब्ध है। डीएपी 7372 मै0टन की आपूर्ति हुयी है। जिसमें से 3135 मीट्रिक टन का वितरण हो चुका है तथा 4237 मै0टन डीएपी का स्टाॅक उपलब्ध है। कृभको डीएपी 4100 मै0टन की रेक दिनांक 13.10.2025 को हाथरस किला रेक प्वाइन्ट पर लग गयी है, जिसे सहकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र में भेजा जा रहा है।
दिनांक 14.10.2025 को निखिल देव तिवारी, जिला कृषि अधिकारी, प्रतीक्षा कटारा, नायब तहसीलदार, सदर, राहुल प्रताप सिंह सिंह, व.प्रा.स-ए एवं शिवराज सिंह, व.स. द्वारा संयुक्त रूप से मुरसान स्थित उर्वरक विके्रता मै. रघुवर दयाल रामसेवक के यहाॅं आकस्मिक छापेमारी की गयी। निरीक्षण के समय फर्म के अभिलेखों पर गोदाम का अंकन न होने के कारण दो गोदामों को सील कर दो नमूना ग्रहित किया गया हैं।
उर्वरक के सम्बन्ध में किसान भाइयों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम के मोबइल नम्बर 8126556290 एवं 9410290381 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
कृषक भाइयों से अनुरोध है कि उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक खरीद करते समय आधार कार्ड , जमीन की खतौनी की छायाप्रति अवश्य लेकर जाये। सभी उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि स्टाॅक बोर्ड पर स्टाॅक एवं उर्वरक दर अवश्य अंकित करें, स्टाॅक एवं बिक्री रजिस्टर दैनिक रूप से पूर्ण करें। उर्वरक की बिक्री पाॅस मशीन के द्वारा ही करें। कृषक की जोत के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध करायें। साथ ही कृषक की मांग के अनुसार ही नेनो यूरिया, नेनो डीएपी, जिंक, जाइम, सल्फर, माइक्रोन्यूट्रिएन्ट आदि उत्पाद कृषकों को उपलब्ध कराये। यूरिया, डीएपी के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग करने तथा निर्धारित दरों से अधिक बिक्री करने पर उर्वरक विके्रताओं के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।



