नोडल अधिकारी डा0 संजय मिश्रा, उप निदेशक मुख्यालय अलीगढ़ भ्रमण पर

नोडल अधिकारी डा0 संजय मिश्रा, उप निदेशक मुख्यालय अलीगढ़ भ्रमण पर अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल ताहरपुर एवं नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर जताया संतोष अलीगढ़ 30 जनवरी 2025 (सू0वि0): निदेशक प्रशासन एवं विकास पशु पालन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जीव जन्तु कल्याण पखवाड़ा एवं वसंत पंचमी दिवस के अवसर पर जीव जन्तु कल्याण दिवस मनाए जाने एवं किए गए विभिन्न कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण करने के लिए मण्डल के नामित नोडल अधिकारी डा0 संजय मिश्रा, उप निदेशक मुख्यालय द्वारा गुरूवार को जिले का भ्रमण किया गया। नोडल अधिकारी डा0 मिश्रा ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड इगलास के अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल ताहरपुर एवं नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में समस्त व्यवस्थायें संतोषजनक पाई गयीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दिवाकर त्रिपाठी एवं संबंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।