हाथरस

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायाधीश, हाथरस सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया

हाथरस।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायाधीश, हाथरस सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायालय हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारी/कर्मचारी, वादकारीगण, कर्मचारीगण एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे। वर्तमान वर्ष की इस चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 35364 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमंे 21 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 13216000/-रूपये प्रतिकर के रूप में दिलाये गये, 61 सिविल वाद, 67 पारिवारिक वाद, 209 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 216000/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये, 14 वाद धारा 138 एन0आई0 एक्ट, 20358 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया 12 वाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं 5593 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 909110/-रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक व विद्युत के कुल 9005 मामलों का निस्तारण कर मु0 40555291/� में समझौता दाखिल किया गया व 15 वादों का निस्तारण स्थायी लोक अदालत, हाथरस के माध्यम से किये गये तथा 08 आरबीट्रेशन वादों का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश, हाथरस, सतेन्द्र कुमार के न्यायालय से 01 आरबीट्रेशन वाद, 08 सिविल वादों एवं 14 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस रविन्द्र कुमार-चतुर्थ, के न्यायालय से कुल 67 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया, इसके अतिरिक्त प्रिलिटिगेशन वैवाहिक मामलों के 01 वाद का निस्तारण किया गया, जिनमें 22 जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी से अपने घर गये।
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, हाथरस मुकेश कुमार सिंघल द्वारा 21 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 13216000/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये।
अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत हाथरस शंकर लाल, के न्यायालय से 15 मामलों का निस्तारण कर 1500000/रू0 प्रतिकर के रूप में दिलाये गये।   अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हाथरस राकेश कुमार-चतुर्थ, के न्यायालय से 12 मामले का निस्तारण कर 3864155/रूपये दिलाये गये।  अपर जनपद न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, महेन्द्र श्रीवास्तव के न्यायालय से 01 सिविल वाद 04 आरबीट्रेशन वादों एवं 05 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 1000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
    विशेष न्यायाधीश, (एस.सी./एस.टी.अधि.), हाथरस रामप्रताप सिंह, के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 10 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 4500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम, हाथरस चित्रा शर्मा, के न्यायालय से 19 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 9500/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-2 हाथरस त्रिलोक पाल सिंह, के न्यायालय से 03 आरबीट्रेशन वादों व 01 फौजदारी वाद का निस्तारण कर 500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश, एफ.टी.सी., कक्ष संख्या-1 हाथरस, पारूल वर्मा, के न्यायालय से 36 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 18000/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये, इसके अतिरिक्त 209 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 216000/रूपये अर्थदण्ड के रूप मंे वसूल किये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश, एफ.टी.सी., कोर्ट संख्या-2 हाथरस, विनीत चैधरी, के न्यायालय से 09 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 3500/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, नम्रता शर्मा, के न्यायालय से 2500 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 479290/रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज (व.प्र.), हाथरस, मुन्नालाल, के न्यायालय से 25 सिविल वादों का निस्तारण किया गया।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस, इन्द्रेश, के न्यायालय से 1522 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर मु0 124170/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर सिविल जज (व.प्र.), हाथरस, अनु चैधरी, के न्यायालय से 03 सिविल वादों व 06 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एवं 63 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 29700/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज (व.प्र.), एफ.टी.सी., हाथरस, आशीष थिरानियाॅ के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 20 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 10000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
सिविल जज(क.प्र.), हाथरस, श्रुति त्रिपाठी, के न्यायालय से 15 सिविल वादों का निस्तारण किया गया।
अपर सिविल जज(क.प्र.) कोर्ट संख्या-1, हाथरस, चारू सिंह-द्वितीय, के न्यायालय से 02 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एवं 104 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 24200/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर सिविल जज(क.प्र.) कोर्ट संख्या-4, हाथरस, आंचल चन्देल, के न्यायालय से 02 सिविल वादों व 01 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट तथा 98 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 34300/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर सिविल जज(क.प्र.) कोर्ट संख्या-5, हाथरस, हर्षिका रस्तोगी, के न्यायालय से 02 सिविल वादों व 03 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एवं 110 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 26500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
अपर सिविल जज(क.प्र.) कोर्ट संख्या-3, हाथरस, अनिष्का चैधरी, के न्यायालय से 01 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट व 100 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 19000/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
  सिविल जज(क.प्र.),एफ.टी.सी., कोर्ट संख्या-2, हाथरस, दीपा सैनी, के न्यायालय से 128 लघुआपराधिक वादों का निस्तारण कर 42450/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज(क.प्र.)/एफ.टी.सी., कोर्ट संख्या-1, हाथरस, शिवजी यादव, के न्यायालय से 01 सिविल वाद व 01 वाद धारा 138 एन.आई. एक्ट एंव 97 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 40500/रू0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।   सिविल जज (क.प्र.)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिकन्द्राराऊ, अभिषेक चैधरी, के न्यायालय से 01 सिविल वाद एवं 504 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 20480/रु0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। सिविल जज (क.प्र.) सादाबाद, मिताली सोनकर, के न्यायालय से 01 सिविल वाद व 253 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 19520/रु0 अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये।
उपजिलाधिकारी, हाथरस के न्यायालय से 1598 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी, सादाबाद के न्यायालय से 832 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी, सिकन्द्राराऊ के न्यायालय से 1304 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी, सासनी के न्यायालय से 1214 लघु आपराधिक वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, हाथरस के न्यायालय से 3206 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, सासनी के न्यायालय से 1531 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, सादाबाद के न्यायालय से 1406 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
तहसीलदार, सि0राऊ, के न्यायालय से 2122 राजस्व वादों एवं अन्य मामलों का निस्तारण किया गया।
सहायक आयुक्त स्टाम्प के न्यायालय से 08 स्टाम्प वादों का निस्तारण किया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1406 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी, हाथरस के कार्यालय से 1807 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी के यहाॅ से 1526 मामलों का निस्तारण किया गया।
नगर निकाय हाथरस के यहाॅ से 718 मामलों का निस्तारण किया गया।
विद्युत विभाग, हाथरस के यहाॅ से 4278 मामलों का निस्तारण किया गया।
उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस के यहाॅ से 1680 मामलों का निस्तारण किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंकों के कुल 4727 मामलों का निस्तारण किया गया ।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्त में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के सचिव अजय कुमार द्वारा सभी उपस्थित महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!