डीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज डीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

अलीगढ़ : प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज डीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों से अनुरोध किया शराब, गांजा, अफीम, चरस, कफ सिरप, डाइल्यूटर, कुट्टू, टिंचर जैसे मादक पदार्थों का सेवन न करें, इनका सेवन समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। अतः इनका त्याग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नशे की लत व्यक्ति को अपराध, पारिवारिक कलह, आर्थिक हानि एवं स्वास्थ्य समस्याओं की ओर धकेल देती है। नशे के आदी व्यक्तियों का समाज में सम्मान भी प्रभावित होता है, इसलिए नशे से दूर रहना आवश्यक है।इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार वत्स, मनोज कुमार, सुनील वर्मा, विवेक सिंह चौहान एवं सविता रानी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ और विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया।



