हाथरस

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की पदाधिकारियों ने फूंका सादाबाद कोतवाली प्रभारी का पुतला, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के जिला कार्यालय पर सोमवार को दोपहर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी योगेश कुमार का पुतला दहन किया

हाथरस। आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के जिला कार्यालय पर सोमवार को दोपहर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी योगेश कुमार का पुतला दहन किया। वही महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी पर भ्रष्टाचार के साथ गंभीर आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने अवगत कराते हुए बताया कि थाना सादाबाद प्रभारी योगेश कुमार हमको ओर संस्था की पदाधिकारियों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ओर पीड़ित राहुल को लेकर मैने न्याय की लड़ाई लड़ी थी। मगर अभी तक पीड़ित को न्याय नहीं मिला है। उल्टा सादाबाद के प्रभारी महोदय पीड़ित ओर मुझे झूठे मुकदमों में फसाने की तैयारी कर रहे हैं। अत: में बताने की कृपा करती हूं जो कुछ भी होता है तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी और थाना सादाबाद प्रभारी की होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!