कासगंज

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन हलधर के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

प्रदर्शन में सेकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया

कासगंज जिले में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को वैधानिक तरीके से हल करने की दिशा में काम करता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा किसानों की ज़मीनों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जो सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उल्लंघन कर रहे हैं।धरने के दौरान, सोलंकी ने कासगंज जिले में कुछ भाजपा नेताओं, जैसे कुमकुम वार्ष्णेय और लकी वार्ष्णेय, पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये नेता अपनी दबंगई और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर किसानों की ज़मीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इनके द्वारा की जा रही गतिविधियों से स्थानीय प्रशासन भी नतमस्तक है और पुलिस से धमकाकर लोगों की ज़मीनों पर कब्जा किया जा रहा है।सोलंकी ने यह भी बताया कि दो जनवरी को कुमकुम और लकी वार्ष्णेय द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था, जिस पर भारतीय हलधर किसान यूनियन ने विरोध जताया था। इसके बाद संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राघव और दो अन्य कार्यकर्ताओं पर इन नेताओं ने झूठे मुकदमे दर्ज करवाए और उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की किसान यूनियन के नेताओं का कहना था कि प्रशासन की उदासीनता और दबंग नेताओं की गतिविधियों से किसानों में भारी असंतोष है। इस प्रदर्शन के माध्यम से किसानों ने कासगंज जिले में दबंगों और राजनीतिक रसूखदारों द्वारा की जा रही भूमि कब्जे की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!