अलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले व्यापार मंडल के पदाधिकारी।स्वागत कर समस्याओं से कराया अवगत

उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ के पदाधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई में

उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ प्र अलीगढ़ के पदाधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अगुवाई में आज नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन से मिला पुनः अलीगढ़ आगमन पर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा वुका एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने युवा व्यापारी अभिषेक गुप्ता की हत्या की निष्पक्ष जांच कर असली दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
वार्ता हुए प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के द्वारा किये गये अच्छे कार्यों में सदैव उनका सम्मान करता है। इसलिए पुलिस का भी दायित्व है कि प्रत्येक थाने व चौकी स्तर पर व्यापारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए तथा उनका मान सम्मान सुरक्षा करना की जिम्मेदारी का पुलिस विभाग को निर्वहन करना चाहिए।
जिला वरिष्ठ महामंत्री एम ए खान गांधी ने कहा कि


नुमाइश मैदान में दीपावली के अवसर पर कुछ दिनों आतिशबाजी बाजार प्रशासन द्वारा लगवाया जाता है जिसमें सभी दुकानदारों को अपने अपने क्षेत्र के थानों से एन ओ सी लेनी पड़ती है इस वार कई थानों में एन ओ सी प्रकिया पूर्ण करने में परेशान किया जा रहा है। इसको विशेष रूप से देखने का आग्रह करतें हैं।
जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा व महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल महानगर में अवेध रूप से हो रही नशाखोरी का विरोध करता है जिसमें (कुट्टू,जिजंर) की विक्री प्रमुख हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नीरज कुमार जादौन ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि जितनी मुझमें शक्ति है उससे ज्यादा में जनहित का कार्य करूंगा किसी भी व्यापारी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है ‌।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हरिकिशन अग्रवाल, जिला वरिष्ठ महामंत्री एम ए खान गांधी,युवा जिलाध्यक्ष सन्तोष वार्ष्णेय, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.अजय शर्मा,
युवा महानगर अध्यक्ष कमल गुप्ता वावा, राकेश खंडेलवाल आदि थें।
प्रदीप गंगा जिलाध्यक्ष

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!