19 फरवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज महोदय श्री सत्येंद्र कुमार (आईपीएस के द्वारा 38वीं वाहिनी पीएसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
महोदय के आगमन पर वहिनी सेरेमोनियल गार्ड द्वारा अभिवादन किया गया उसके बाद महोदय द्वारा वाहिनी का भ्रमण किया गया

19 फरवरी 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज महोदय श्री सत्येंद्र कुमार (आईपीएस के द्वारा 38वीं वाहिनी पीएसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। महोदय के आगमन पर वहिनी सेरेमोनियल गार्ड द्वारा अभिवादन किया गया उसके बाद महोदय द्वारा वाहिनी का भ्रमण किया गया जिसके अंतर्गत महोदय के द्वारा वाहिनी में स्थित सभी शाखाओं/ कार्यालय यथा वाहिनी फैमिली लाइन, पुलिस मॉडर्न स्कूल, वाहिनी जिम , वाहिनी अस्पताल , वाहिनी परिवहन शाखा, प्रशासनिक भवन आदि का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए महोदय के द्वारा वाहिनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया गया|
महोदय द्वारा बाद में आरटीसी रिक्रूट्स तथा वाहिनी के जवानों का सामूहिक सम्मेलन लिया गया जिसमें सभी की समस्या/ सुझावों को सुना गया एवं निस्तारित किया गया महोदय द्वारा सोशल मीडिया, साइबर क्राइम, तथा पुलिस विभाग से जुड़ी हुई मूलभूत जानकारियों के बारे में बताया गया, सभी अधिकारियों/जवानों को अनुशासित/संयमित/मृदुभाषी /ईमानदार रहकर अपने कर्तव्य के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गयाइस अवसर पर सेनानायक महोदय श्री लखन सिंह यादव (आईपीएस), सहायक सेनानायक महोदय श्री जिलाजीत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



