अलीगढ़

25 व 26 नवंबर को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु सभी मतदेय स्थलों पर लगेगा विशेष अभियान

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर बनेंगे मतदाता

युवा वर्ग के मतदाताओं से मतदाता बनने की अपील की

अभियान को सफल बनाने के लिए भागीदार बनें जिम्मेदार

पात्र युवा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है अभियान का लाभ उठाएं

अभियान की गुणवत्ता को परखने के लिए सांख्यिकी अधिकारी भी पयर्वेक्षणीय दायित्व भी निभाएंगे

अलीगढ़ -जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 25 और 26 नवंबर को भारत निर्वाचन आयोग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कैंप लगाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरीए 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन अवधि में विशेष अभियान के अंतर्गत 25 एवं 26 नवम्बर, 02 दिसम्बर और 03 दिसम्बर 2023 निर्धारित हैं। इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान केन्द्रों पर रहेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या निस्तारण कि लिए काॅल सेंटर दूरभाष नंबर 1950 संचालित है। विशेष अभियान की गुणवत्ता को परखने के लिए 25 नवम्बर को सांख्यिकी अधिकारी भी पयर्वेक्षणीय दायित्व भी निभाएंगे।

       डीएम ने कहा कि दिनांक 01 जनवरी 2024 को जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए और जो मतदाता सूची में अन्य आवश्यक संशोधन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से अपील किया कि यदि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं हैए या उसमें कोई संशोधन करना चाहते हैंए वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं अथवा जो ऑनलाइन पोर्टल हैए उसके माध्यम से भी संशोधन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैंए उन सभी विद्यार्थियों का वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए। उन्होने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से भी पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य हैए हमारी पहचान डेमोक्रेसी से हैए इस देश का कोई भी नागरिक किसी भी पद पर जाने की इच्छा रख सकता है और उसके सपने देख सकता है। उन्होने कहा कि जब हमारा नाम मतदाता सूची में सम्मिलित रहेगाए तभी हम अपने हिसाब से सोच समझ कर अच्छे व्यक्ति का चुनाव करके अपने देश को चलाने के लिए सरकार का चयन अपने वोट के माध्यम से कर सकेंगेए इसके लिए आधिकाधिक संख्या में अपना नाम वोटर लिस्ट में सम्मिलित कराएं।

      उन्होंने ने कहा कि हर वह व्यक्ति जो 18 वर्ष के ऊपर हैंए उसका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए और ऐसे व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में नहीं हैए या उनकी मृत्यु हो गई है अथवा उनका नाम एक से अधिक जगहों पर हो या जिस जगह पर उनका नाम मतदाता सूची में हैए वह उस जगह पर नहीं रहते हैंए उनका हमें शुद्ध करना है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारे बूथ लेवल ऑफिसर्स की है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में जब आपका नाम दर्ज होता है तो आपको एक पहचान मिलती है, एपिक कार्ड का अनेक स्थानों पर उपयोग किया जा सकता है। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा विशेष अभियान की तिथियां  25 व 26 नवम्बर एवं 2 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गयी हैं। विशेष तिथियां पर आयोजित होने वाले सभी मतदेय स्थलों पर में निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा छात्र, छात्राओं को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म 6 का वितरण किया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!