अलीगढ़

31 मई 2025 को सौर ऊर्जा संयंत्र का भव्य लोकार्पण एवं स्मृति व मेघा पुरस्कारों का वितरण प्रो० अमित भारद्वाज, शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा, उ०प्र०, प्रयागराज के करकमलों द्वारा

31 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय में स्थापित 100 किलोवाट सौर संयंत्र का उद्घाटन

31 मई 2025 को प्रातः 10:00 बजे श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय में स्थापित 100 किलोवाट सौर संयंत्र का उद्घाटन प्रोफेसर अमित भारद्वाज, निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, के करकमलों द्वारा, प्रोफेसर वी एल शर्मा, सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा, तथा श्री वी के सिंह, कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। यह सौर ऊर्जा संयंत्र प्रतिदिन 500 यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। जिससे महाविद्यालय के बिजली के बिल में 90% की बचत होगी। इस संयंत्र को लगाने की लागत लगभग 35 लाख रुपए आई है जिसे स्वास्तिक इलेक्ट्रिकल्स, लखनऊ द्वारा तैयार किया गया है। इसका 75% कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य 30 मई 2025 तक पूर्ण हो जाएगा ।

31 मई 2025 को स्मृति एवं मेधा पुरस्कार (2023-24) का वितरण किया जाएगा जिसमें अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्राओं को मेधा पुरस्कार तथा विभिन्न प्रायोजकों द्वारा 14 स्मृति पुरस्कार तथा डॉ० पी० कुमार की ओर से 04 विशिष्ट मेधा पुरस्कार जीव विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान किए जाएंगे। यहां यह भी अवगत कराना है कि इन पुरस्कारों का आयोजन पिछले वर्ष से प्रारम्भकिया गया था। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सी०ए० अतुल गुप्ता, अध्यक्ष, प्रबन्ध समिति, सी०ए० गौरव वाष्र्णेय, सचिव, प्रबन्ध समिति, प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार, कार्यक्रम संयोजिका, प्रोफेसर कृष्णा अग्रवाल, जनसूचना अधिकारी, डॉ० अतुल अरोरा, डॉ० हरेन्द्र कुमार गौड़, डॉ० धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!