अन्य प्रदेश
79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से पीएम मोदी जो भाषण देने वाले हैं, जो भारत की जनता लिखेगी
15 अगस्त पर सभी भारतीयों की निगाहें दिल्ली के लाल किला पर टिकीं

15 अगस्त पर सभी भारतीयों की निगाहें दिल्ली के लाल किला पर टिकीं होती हैं। सभी प्रधानमंत्री का ध्वजारोहण देखने और उनका भाषण सुनने के लिए बेताब रहते हैं। प्रधानमंत्री के भाषण की हर लाइन को जैसे कोई बड़े मुद्दे पर बात कहने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार प्रधानमंत्री लाल किला से आपकी बात भी कह सकते हैं। जी हां, यह सच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने भाषण में मुद्दों को शामिल करने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। यानी इस बार 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला से पीएम मोदी जो भाषण देने वाले हैं, जो भारत की जनता लिखेगी।



