कासगंज

मोहल्ला के सुभाषनगर में शुक्रवार की दोपहर बीमारी से तंग वृद्ध दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

गांव निवासी भूप सिंह शाक्य (60) और उनकी पत्नी राममूर्ति देवी ने मकान की दूसरी मंजिल पर बीमारी से परेशान होकर फंदा लगा लिया।

अमांपुर। मोहल्ला के सुभाषनगर में शुक्रवार की दोपहर बीमारी से तंग वृद्ध दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसमें शनिवार को वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी की स्थिति उपचार के बाद सामान्य है। पति की मौत की खबर सुनने से वह बार बार बेहोश हो रही है। वृद्ध का शव गांव में पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। लोग परिजन को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।गांव निवासी भूप सिंह शाक्य (60) और उनकी पत्नी राममूर्ति देवी ने मकान की दूसरी मंजिल पर बीमारी से परेशान होकर फंदा लगा लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल ले गया। जहां भूप सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी राममूर्ति देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को स्थिति में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले आए। मृतक भूपसिंह के पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति की मौत की जानकारी होने पर राममूर्ति बार बार बेहोश हो रही हैं। परिजन और ग्रामीण सांत्वना दे रहे हैं। मृतक भूप सिंह के पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि उसके माता पिता घुटने के दर्द से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। मां की स्थिति अब ठीक है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!