अलीगढ़

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम डिग्री कॉलेज में 12 मार्च को उस समय हंगामा खड़ा हो गया

पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंच गईं,पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम डिग्री कॉलेज में 12 मार्च को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में तीन युवकों को पकड़ लिया गया। मामले को लेकर लोगों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खैआरोप है कि तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के इरादे से कॉलेज के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मामले की जानकारी कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों को हो गई,

 

और लोगों की मदद से तीनों युवकों को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने युवकों को उनकी बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!