अलीगढ़

भगवान महावीर के 2625 वें जन्मकल्याणक पर धूमधाम से निकली भव्य रथयात्रा, गूँजते रहे जयकारे

जगत को सत्य, अहिंसा जीव दया, करुणा का पाठ पढ़ाने वाले जियो और जीने दो संदेश के प्रवर्तक जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मकल्याणक जैन समाज ने बहुत ही धर्म प्रभावना के साथ बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

जगत को सत्य, अहिंसा जीव दया, करुणा का पाठ पढ़ाने वाले जियो और जीने दो संदेश के प्रवर्तक जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्मकल्याणक जैन समाज ने बहुत ही धर्म प्रभावना के साथ बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया । प्रात: श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत से प्रभात फेरी हाथरस अड्डा , पालीवाल स्कूल ,जी.टी. रोड ,दुबे का पड़ाव ,मदारगेट ,अचल ताल होते हुए बड़े मंदिर जी पर समाप्त हुई।

 


प्रात: 9 बजे श्रीजी की पालकी यात्रा बैंड बाजे के साथ भक्तिपूर्वक भारी संख्या मे जैन समाज की उपस्थिति मे श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगम्बर जैन ट्रस्ट मंदिर पहुँची।
जहां ट्रस्ट के मंत्री विजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार जैन, ट्रस्टी सुशील कुमार जैन ने श्रीजी की आरती उतारकर अगवानी की, तत्पश्चात भजनों का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
11 बजे से जैन युवा समिति द्वारा आगरा रोड पर निःशुल्क भोजन वितरण किया गया।
राजीव जैन प्रांतीय महामंत्री श्री दिगम्बर जैन महासमिति कहा कि भगवान महावीर के जीयो और जीने दो के सिद्धांत को अपना हम कैसे अपना मार्ग प्रशस्त कर सकते हुए भगवान महावीर कहते है हर प्राणी भगवान बनने की क्षमता रखता है।
इन्हें मिला सौभाग्य
श्रीजी को मुख्य रथ पर बैठने का सौधर्म इन्द्र का विजय कुमार जैन ,पारस जैन परिवार , सारथी संजय जैन , तुभ्यम जैन बाटा परिवार,छोटे रथ के सारथी सुनील जैन, सोमिल जैन,इन्द्र बनने का महेंद्र कुमार जैन, सौरभ जैन, सारांश जैन पांड्या, प्रवीन जैन, कुबेर इन्द्र बने प्रखर जैन ,उमेश जैन,संजीव जैन पाटनी , भारत जैन पाटनी रथ की मंगल आरती करने का सुरेश कुमार जैन ,सरिता जैन गढ़ी परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शाम को भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ जगवीर किशोर जैन पूर्व सदस्य विधान परिषद ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
केसरिया परिधान ,सफेद वस्त्र रही थीम, भजनों पर झूमे श्रृद्धालु
रथ यात्रा में मुख्य रूप से सबसे आगे जैन ध्वज, नवकार महामंत्र दिवस की गाड़ी,श्रीजी का रथ व प्रमुख बैंड यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। रथ के आगे भजनों पर बजे कुण्डलपर में बधाई की नगरी में वीर जन्मे, महावीर जी जागे भाग्य हैं त्रिशला मां के, की त्रिभवन के नाथ जन्मे महावीर जी, जन्म लिया महावीर ने उत्सव बड़ा महान है नृत्य करते युवक युवतियों ने सभी का मन मोहा।
रथयात्रा श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगम्बर जैन ट्रस्ट मंदिर (बाग वाले मंदिर जी ) से खिरनी गेट ,आगरा रोड ,सराय मानसिंह ,बजरिया होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत (बड़े मंदिर जी) पहुँची।
वहां स्वर्ण एवं रजत कलशों से भगवान का जलाभिषेक, शांतिधारा आदि धार्मिक क्रियाओं के साथ भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन,राजीव जैन ,अंकित जैन ,राजीव अग्रवाल,विकास शर्मा,संजय वर्मा,सुशील शर्मा गजेंद्र आर्या,अतुल जैन ,राजीव जैन पाटनी,मयंक जैन मीडिया प्रभारी ,अरुण कुमार जैन,धमेंद्र जैन पाटनी ,प्रवीण जैन ,ज्ञानेंद्र कुमार जैन ,कैलाश चन्द्र जैन ,ओमप्रकाश जैन , नरेश कुमार जैन, राजीव जैन शास्त्री,सुनील जैन, संदीप जैन,अशोक कुमार जैन,मोहित जैन, अंबुज जैन,पंकज जैन ,मुकेश जैन ,मुनेश जैन,यतीश जैन,सुरजीत जैन,प्रशांत जैन,कुणाल जैन जैन ,नवनीत जैन,अजय कुमार जैन,राजेंद्र जैन ,आदर्श जैन ,पंकज जैन,हेमंत जैन,पवन जैन,राजेश जैन एवं भारी संख्या मे जैन समाज के महिला पुरुष ,बच्चे उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!