हाथरस

झोलाछाप डॉक्टर के उपचार से जनपद में फिर एक महिला की गई जान

परिजनों ने गलत उपचार का लगाया आरोप, हॉस्पिटल में जमकर काटा हंगामा

हाथरस। शहर के निकट केलोरा के पर एक प्राइवेट अस्पताल में एक महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बीती देर शाम बाइक से गिरकर घायल हो गई थी।

उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वही परिजनों ने आरोप लगाया है की डॉक्टर ने महिला के गलत इजेक्शन लगाने से मौत हुई है।इन लोगो ने हॉस्पिटल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बारोली निवासी 24 वर्षीय अंशू बीती शाम बाइक से गिरने के कारण उसके चोट लग गई थी। जिसे परिजन उपचार के लिए केलौरा चौराहे स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल ले आए। हॉस्पिटल में सुबह महिला की मौत हो गई। परिजनों में डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया की महिला के गंभीर चोट नही थी।लेकिन इसके बाद भी महिला ने गलत इजेक्शन लगा दिया जिसकी वजह से उसकी आज सुबह मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए और इन लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना के बाद हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!