अलीगढ़

पीएसी बटालियन और नगर निगम के कर्मचारी आपस में भिड़े नगर निगम कर्मचारियों ने घेरा थाना

जहां नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि थाने से कुछ दूरी पर रास्ते में नगर निगम का ट्रैक्टर खराब हो गया

पीएसी बटालियन और नगर निगम के कर्मचारी आपस में भिड़े नगर निगम कर्मचारियों ने घेरा थानादरअसल पूरा मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत का है।

जहां नगर निगम कर्मचारियों ने बताया कि थाने से कुछ दूरी पर रास्ते में नगर निगम का ट्रैक्टर खराब हो गया। पीछे से पीएसी बटालियन का ट्रक आ रहा था। जिन्होंने ट्रैक्टर को साइड में हटाने की बात कही तो नगर निगम कर्मचारियों ने ट्रैक्टर खराब बताते हुए कुछ समय रुकने की बात पीएसी बटालियन से कही, इस बात पर पीएसी बटालियन के पुलिसकर्मी भड़क गए और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाली, इसी बात से नाराज होकर नगर निगम के कर्मचारियों ने थाने का घेराव किया और पीएसी बटालियन के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही, वहीं पूरे घटनाक्रम की जानकारी नगर निगम अधिकारियों ने पीएसी बटालियन के कमांडेंट को दी है। अब देखना यह हुआ कि प्रशासन के द्वारा किस तरह के कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!