अलीगढ़

पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला इगलास में संपन्न

3100 पशुओं का हुआ उपचार सभी पशुपालक टीकाकरण अवश्य कराएं

अलीगढ़ : इगलास में बुधवार को आयोजित पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।लखनऊ मुख्यालय से आए अपर निदेशक, गोधन डॉ. प्रमोद कुमार ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। पशु आरोग्य मेले में विशेष आकर्षण के रूप में मथुरा वेटनरी कॉलेज की तकनीकी टीम ट्रांसपोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ उपस्थित रही, जिसके माध्यम से पशुओं के आधुनिक तकनीक से रोग निदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे क्षेत्रीय पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभ मिला और उन्हें पशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किया गया।मेले के दौरान लगभग 3100 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार, टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा भी जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में पहुंचे पशुपालकों और ग्रामीणों ने इन सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल के अपर निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अलीगढ़ एवं हाथरस सहित जिले के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी और मंडल से आई विशेषज्ञ टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सीवीओ डॉ दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और पशुधन विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!