अलीगढ़

अलीगढ़ के मथुरा रोड पर लोगों का जीना दुश्वार हो गया

नगर निगम और मेयर के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। नगर आयुक्त होश में आओ, नगर निगम हाय हाय के नारे लगाए

अलीगढ़ के मथुरा रोड पर लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रविवार को भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग सड़क पर आ गए जाम लगा दिया। नगर निगम और मेयर के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। नगर आयुक्त होश में आओ, नगर निगम हाय हाय के नारे लगाए। आरोप है कि एटू जेड प्लांट से उठने वाली बदबू से सांस लेने में लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। हंगामा और रोड जाम की सूचना पर सीओ, सहायक नगर आयुक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए ।बता दें कि सासनीगेट थाना इलाके के मथुरा रोड़ पर एटू जेड का प्लांट है। इसमें शहर भर से आने वाला कूड़ा एकत्र किया जाता है। प्रतिदिन लगभग 550 मीट्रिक टन कूड़ा शहर से उठता है। जबकि प्लांट में 100 से 150 मीट्रिक टन कूड़ा का निस्तारण होता है। बाक़ी कूड़ा इसी प्लांट में डंप किया जाता है। जिसके चलते यहां कूड़े का पहाड़ बन गया है। जनता की मांग है मोके पर मेयर या नगर आयुक्त आएं। उनको एक ज्ञापन देना चाहते हैं। 15 दिन में प्लांट को शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाए। उनको भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड जाम और हंगामे की खबर पर सासनीगेट इंस्पेक्टर के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर आ।गई। सीओ प्रथम और सहायक नगर आयुक्त मोके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!