व्यापार

सस्ते नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, कोई प्रस्ताव नहीं,

भारतीय रिफाइनरियां दक्षिण अफ्रीकी देशों से तेल का प्रसंस्करण करने में सक्षम हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price Cut: ईंधन की कीमतें कम होने की अटकले पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उच्च स्थिरता को देखते हुए ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, हरदीप पुरी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया। जिनमें कहा गया था कि सरकार का ध्यान ऊर्जा उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है।

उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण गंभीर घाटे का सामना कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘भारत एकमात्र देश है जहां हाल की महीनों में तेल की कीमतों में कटौती की गई है।’ उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 40 से 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगर आप पश्चिमी औद्योगिक दुनिया को देखें तो कीमतें बढ़ी हैं लेकिन भारत में कीमतें कम हुई हैं।उन्होंने कहा कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती नवंबर 2021 और मई 2022 में की गई। पुरी ने कहा, ‘भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। हमारी कई रिफाइनरियां भारी तेल का प्रोसेसिंग करने में सक्षम है।’हरदीप पुरी ने आगे कहा कि हम ऐसी स्थिति में हैं जहां प्रति दिन पांच मिलियन बैरल कच्चे तेल का उपयोग कर रहे हैं। यह हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। यदि वेनेजुएला का तेल मार्केट में आता है तो हम इसका स्वागत करेंगे। बता दें भारत ने आखिरी बार 2020 में वेनेजुएला से तेल खरीदा था।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!